jabalpur news : वॉटर पार्क में करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत, फिसल पट्टी की रेलिंग में हुआ हादसा, जांच शुरू

जबलपुर : मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित वाटर पार्क में नहाने के दौरान एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक अपन दोस्तों के साथ बरेला स्थित निसर्ग वॉटर पार्क में नहाने के लिए गया था। इस दौरान फिसल पट्टी की रेलिंग में फैले करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों और दोस्तों में जहां आक्रोश है। तो वही इस हादसे के चलते सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर एक बार फिर सवाल उठाने शुरू हो गए है। 

हादसा रविवार दोपहर का

यह हादसा रविवार दोपहर का है। जब रांझी निवासी नीरज मेहरा रविवार को अपने दोस्तों मोहनिया सुभाष नगर निवासी साजन विश्वकर्मा (20), अभिषेक सेन और विनीत विश्वकर्मा के साथ निसर्ग रिसोर्ट घूमने पहुंचा था। इस दौरान सभी दोस्त गर्मी से राहत पाने के लिए पानी में खेल कूद रहे थे। तब मृतक साजन विश्वकर्मा फिसल पट्टी पर चढ़ा और स्लाइड करने के दौरान हादसे का शिकार हो गया। 

फिसल पट्टी की रेलिंग में तार निकला था

दरअसल, फिसल पट्टी की लोहे की रेलिंग में तार निकला हुआ था। जिसकी वजह से युवक को करंट लगा और उसकी मौत हो गई। हालांकि समय रहते उसके दोस्त उसे अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। 

Publisher: INH 24x7