MP NEWS : नागदा में भीषण सड़क हादसा ! इको और क्रेटा कार में हुई आमने आमने सामने भिड़ंत, दंपती की मौत

नागदा : मध्य प्रदेश के नागदा में भीषण सड़क हादसे का शकर होने के चलते एक दंपति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दंपति कार में सवार होकर कही जा रहे थे। इस दौरान इको और क्रेटा कार के बीच हुई आमने-सामने टक्कर में पति पत्नी की जान चली गई। हादसा खाचरौद के मड़ावदा फंटे पर शनिवार शाम 05 बजे के आस पास हुआ। जिसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की। 

तेज रफ्तार हादसे की वजह 

बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी ज्यादा भीषण थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि हादसे के समय मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को बचाने का प्रयास किया। लेकिन अस्पताल ले जाने से पहले ही दंपति की मौत हो गई। 

दोनों वाहन काफी तेज गति में थे

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों वाहन काफी तेज गति में थे। जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही दोनों वाहनों को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

पुलिस ने मृतकों की पहचान

पुलिस ने मृतकों की पहचान कैलाश और गीताबाई भोपा कॉलोनी, खाचरौद के निवासी के रूप में की गई। इतना ही नहीं हादसे की वजह से मौके पर जाम लग गया। जिसे पुलिस ने कड़ी मशकत के बाद खुलवाया। केस दर्ज कर लिया गया है। कार्रवाई जारी है। 

Publisher: INH 24x7