CM Mohan Yadav: सिंगरौली स्थापना दिवस महोत्सव 2026 में शमिल होंगे CM मोहन यादव, देंगे सौगात 

CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (शनिवार) विंध्य अंचल के दो प्रमुख जिलों सतना और सिंगरौली के तूफानी दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री का यह दौरा सिंगरौली जिले के लिहाज से बेहद ऐतिहासिक होने जा रहा है, क्योंकि वे यहाँ करोड़ों रुपये के विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन के साथ-साथ 'सिंगरौली स्थापना दिवस महोत्सव 2026' का भव्य शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा सीएम सिंगरौली में एक बड़ी संगठनात्मक बैठक लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा फूकेंगे और सरकारी योजनाओं के हितग्राहियों के खातों में सिंगल क्लिक के जरिए राशि का अंतरण (ट्रांसफर) भी करेंगे।

देखे पूरा शेड्यूल 

मुख्यमंत्री सचिवालय द्वारा जारी किए गए आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, सीएम मोहन यादव के मिनट-टू-मिनट दौरे की शुरुआत राजधानी भोपाल से होगी। मुख्यमंत्री सुबह 11:10 बजे भोपाल एयरपोर्ट से विशेष विमान द्वारा रीवा के लिए उड़ान भरेंगे। दोपहर 12:30 बजे वे रीवा हवाई पट्टी से सीधे सतना पहुंचेंगे। सतना में स्थानीय प्रशासन और बीजेपी नेताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा, जिसके बाद वे यहाँ आयोजित एक स्थानीय कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

सिंगरौली को देंगे सौगात

सतना के कार्यक्रमों को निपटाने के बाद मुख्यमंत्री का पूरा फोकस ऊर्जाधानी सिंगरौली पर रहेगा, जहाँ वे दोपहर से लेकर देर रात तक बैक-टू-बैक कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सीएम सतना से हेलीकॉप्टर द्वारा सिंगरौली के एनसीएल (NCL) ग्राउंड के लिए रवाना होंगे। सिंगरौली पहुंचते ही मुख्यमंत्री सबसे पहले एनसीएल ग्राउंड पर बनने वाले अत्याधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का भूमिपूजन कर युवाओं को खेल जगत की बड़ी सौगात देंगे। यहां मुख्यमंत्री विंध्य अंचल के विकास के लिए कई सौ करोड़ रुपये के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

सिंगल क्लिक से योजना का लाभ

एनटीपीसी के उमंग भवन में आयोजित मुख्य विकास पर्व के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं के हितग्राहियों को बड़ी वित्तीय राहत देंगे। वे मंच से एक सिंगल क्लिक के माध्यम से 'प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना' और 'सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना' के हजारों लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे सहायता राशि का ट्रांसफर (DBT) करेंगे।

बीजेपी दफ्तर में स्थापना दिवस का जश्न

विकास कार्यों के साथ-साथ मुख्यमंत्री संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच जश्न का हिस्सा बनने की तैयारियों में भी व्यस्त रहेंगे। दोपहर 02:40 बजे मुख्यमंत्री सिंगरौली स्थित भाजपा जिला कार्यालय पहुंचेंगे, जहाँ वे संभाग और जिले के प्रमुख पदाधिकारियों, विधायकों और कोर कमेटी के साथ एक बंद कमरे में संगठनात्मक समीक्षा बैठक लेंगे। शाम 05:30 बजे सूर्य गेस्ट हाउस सिंगरौली में स्थानीय प्रबुद्ध जनों और सामाजिक संगठनों से मुलाकात का कार्यक्रम तय किया गया है। रात 07:45 बजे मुख्यमंत्री सिंगरौली के राजमाता चूनकुमारी स्टेडियम पहुंचेंगे। यहाँ वे जिले के गौरवशाली इतिहास और संस्कृति को समर्पित 'सिंगरौली स्थापना दिवस महोत्सव 2026' का औपचारिक और भव्य उद्घाटन करेंगे। इस महोत्सव में भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी। सभी कार्यक्रमों के समापन के बाद रात 10:00 बजे मुख्यमंत्री सूर्य गेस्ट हाउस सिंगरौली पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम सिंगरौली में ही करेंगे।

Publisher: INH 24x7