
23 नवंबर से शुरू होगा 3 राशियों का गोल्डन टाइम, मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा, मान सम्मान में होगी वृद्धि
Laxmi Narayan Rajyog 2025 : शास्त्रों के अनुसार, समय समय पर सभी ग्रह और नक्षत्र स्थान और राशि परिवर्तन करते है। इसी कड़ी में 23 नवंबर को बुध तुला में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से ही शुक्र स्थित है, ऐसे में तुला राशि में बुध शुक्र की युति से लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण होगा। जो की 3 राशियों के लिए बेहद खास रहेगा। हालांकि यह अल्प समय के लिए रहेगा क्योंकि 26 नवंबर को शुक्र वृश्चिक राशि में गोचर कर जाएंगे। जब की वर्तमान में बुध वृश्चिक राशि में विराजमान है।
बता दें कि बुध को संचार, बुद्धि, तर्कशास्त्र, गणित और व्यापार का कारक माना जाता है वे मिथुन और कन्या राशि के स्वामी होते हैं। शुक्र को सौन्दर्य, सुख का कारक माना जाता है, वे वृषभ व तुला स्वामी राशि है। मीन राशि को शुक्र की उच्च राशि व कन्या राशि को नीच राशि माना जाता है।
वृषभ राशि : लक्ष्मी नारायण राजयोग वृषभ राशि वालो के लिए शुभ साबित होने वाला है। इन राशि के जातकों को आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।जमीन- जायदाद, रियल स्टेट और प्रापर्टी से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ हो सकता है। मान-सम्मान में बढ़ोतरी हो सकती है। कला, साहित्य के क्षेत्र में लाभ मिल सकता है। अविवाहितों के लिए शादी के प्रस्ताव आ सकते है। वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता।
कन्या राशि : लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण कन्या राशि के लिए भी अच्छा रहेगा। इन राशि वालों को लक्ष्मी जी की कृपा बरसेगी। साथ ही सुख, संपत्ति, पारिवारिक सुख का लाभ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीत सकता है। लव लाइफ अच्छी रहने वाली है। । करियर के क्षेत्र में तरक्की मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार में बड़ा मुनाफा कमा सकते है। शेयर मार्केट में निवेश के लिए समय अच्छा रहेगा।
तुला राशि : शुक्र बुध युति और लक्ष्मी नारायण राजयोग जातकों के लिए अनुकूल साबित हो सकता है। किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ चली आ रही अनबन समाप्त हो सकती है। साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा।लंबे समय से चली आ रही परेशानियां समाप्त हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। करियर में नए अवसर मिल सकते है।
क्या होता है Laxmi Narayan Rajyog
ज्योतिष शास्त्र में लक्ष्मी नारायण राजयोग को बेहद ही शुभ माना गया है। जब किसी भी राशि में बुध और शुक्र ग्रह दोनों एक साथ होते हैं, तो लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण होता है। कहते है जिसकी कुंडली में यह योग बनता है उस पर लक्ष्मी जी की कृपा बरसती है। साथ ही मान सम्मान में वृद्धि होती है और अपार धन की वर्षा।
Publisher: INH 24x7
