होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

CHHATARPUR NEWS : छतरपुर में दर्दनाक हादसा, मूंगफली की कटाई के लिए खेत जा रहे थे दो भाई, ट्रैक्टर पलटने से एक मौत

CHHATARPUR NEWS : छतरपुर में दर्दनाक हादसा, मूंगफली की कटाई के लिए खेत जा रहे थे दो भाई, ट्रैक्टर पलटने से एक मौत

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के सटई थाना क्षेत्र के सिलावट गांव में रफ़्तार का कहर देखने को मिला। जहां ट्रैक्टर पलटने से 15 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। तो वही हादसे में मृतक का बड़ा भाई और ट्रैक्टर चालक घायल हो गए। जिन्हे इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले जायजा गया। तो वही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई शुरू की गई।  

मूंगफली की कटाई के लिए जा रहे थे सभी 

जानकारी के अनुसार, सिलावट गांव निवासी किसान रामस्वरूप पाल का 15 वर्षीय बेटा उमेश पाल अपने बड़े भाई भगवत पाल के साथ ट्रैक्टर पर सवार होकर खेत में मूंगफली की कटाई के लिए जा रहा था। ट्रैक्टर राम पाल चला रहा था। आरोप है कि ट्रैक्टर की रफ्तार अधिक होने पर उमेश और उसके भाई ने चालक को धीमे चलाने के लिए कहा। लेकिन चालक ने उनकी बात नहीं सुनी। इस दौरान दोनों भाइयों ने उन्हें नीचे उतारने की बात भी कही थी। 

रात करीब 8:30 बजे हुआ हादसा 

बताया जा रहा है कि रात करीब 8:30 बजे तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क की पटरी से नीचे उतर गया और पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार उमेश पाल की मौत हो गई, जबकि उसका बड़ा भाई भगवत पाल और चालक राम पाल मामूली रूप से घायल हो गए।

पिता ने चालक को ठहराया जिम्मेदार 

घटना के बाद परिवार में जहां मातम पसरा हुआ है। तो मृतक के पिता रामस्वरूप पाल का आरोप है कि ट्रैक्टर चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार के कारण उनके बेटे की जान गई है। ऐसे में पिता ने पुलिस से चालक के खिलाफ कड़े से कड़े कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। 
 


संबंधित समाचार