होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP Accident : कोल्हू में पिसकर गई जान, फिर कचरे की गाड़ी में पीएम के लिए प्रस्थान

MP Accident : कोल्हू में पिसकर गई जान, फिर कचरे की गाड़ी में पीएम के लिए प्रस्थान

भिंड। जिले से एक दिल दहला दने वाली घटना सामने आई है। एक व्यक्ति की इतनी दर्दनाक मौत हुई है कि इसे देखने वाले की रूह कांप गई। कोल्हू में काम करने वाला व्यक्ति सरसों का तेल निकालते हुए उसी कोल्हू में पिस गया है। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। इसके बाद इंतहां तो तब हो गई जब इसका शव ले जाने के लिए एंबुलेंस भी नहीं आई, बल्कि उसे नगर निगम की कचरा गाड़ी में ले जाया गया। 

पीस रहा था सरसों का तेल 

जानकारी के मुताबिक मामला भिंड के मिहोना गल्ला मंडी की है। यहां एक कोल्हू मशीन में सरसों का तेल निकालते वक्त हादसा हो गया है। सरसों का तेल निकाल रहे युवक का हाथ मशीन में फंसा और वो पूरा इस हाथ के साथ मशीन में फंस गया। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मामले की जानकारी लगने पर तत्काल एंबुलेंस को भी कॉल किया गया, लकिन इसके लिए एंबुलेंस भी नहीं आई। इसके बाद नगर पंचायत की कचरे की ट्रैक्टर-ट्रॉली में युवक के शव को रखकर पीएम के लिए भिजवाया गया। मानवता को शर्मसार करता ये वाकया लोगों ने कैमरे में भी कैद किया है। जो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। कि किस तरह एक युवक के शव को कचरे की गाड़ी में ले जाया जा रहा है। पुलिस द्वारा मामले का मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। 
 


संबंधित समाचार