होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

दिल्ली में यमुना नदी का दिखा रौद्र रूप: कई इलाकों में आई बाढ़, बचाव कार्य में जुटी NDRF की टीम..

दिल्ली में यमुना नदी का दिखा रौद्र रूप: कई इलाकों में आई बाढ़, बचाव कार्य में जुटी NDRF की टीम..

Yamuna Floods: देश की राजधानी दिल्ली में यमुना नदी का पानी लोगों के लिए मुसीबत बन गई है. दरअसल यमुना का जलस्तर बुधवार दोपहर 1 बजे 207 मीटर ऊपर पहुंच गया है. ऐसे में लगातार बढ़ते जलस्तर से यमुना किनारे बसे लोगों के घरों में नदी का पानी घुस गया है। दिल्ली में नजफगढ़, यमुना बाजार, उस्मानपुर, खादर, मजनू का टीला, यमुना खादर और जैतपुर सहित कई इलाका बाढ़ से प्रभावित हैं। अधिकारियों के मुताबिक निचले इलाकों से 7,500 से ज्यादा लोगों को यमुना का जलस्तर बढ़ने के कारण निकाला गया है। फिलहाल 25 राहत शिविरों में इन सभी लोगों को शिफ्ट किया गया है, और बाढ़ के इलाकों में बसे लोगों के लिए प्रशासन ने सड़क किनारे कई अस्थायी कैंप की व्यवस्था की है।

बाढ़ ग्रसित इलाकों में बचाव कार्य:

एनडीआरएफ की टीमें लगातार बाढ़ से ग्रसित इलाकों में बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। यमुना बाजार, नजफगढ़ और जैतपुर में भी एनडीआरएफ की टीम बचाव और निकासी अभियान चला रही है। बतादें कि 5 लोगों को इस दौरान बचाया गया। इसके अलावा  बाढ़ के इलाके से एनडीआरएफ ने 626 लोगों और 13 मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंच दिया है। एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली के 5 जिलों (पूर्व, उत्तर, दक्षिण-पूर्व, उत्तर-पूर्व और मध्य) से 7,500 से ज्यादा लोगों को निकाला गया है। 25 राहत शिविर में उन लोगों को पहुंचा दिया गया है, इसमें तंबू, स्कूल भी शामिल हैं।

मुंगेशपुर नाले का टुटा किनारा: 

दिल्ली के झरोदा कलां इलाके में मुंगेशपुर नाले का 50 फुट ऊंचा किनारा टूट गया, जिसकी वजह से निचले इलाकों में पानी भर गया। दिल्ली पुलिस ने बताया कि मंगलवार को नाले के किनारे में दरार आई। इसके कारण दिल्ली के द्वारका में बाबा हरिदास नगर के पास गीतांजलि एन्क्लेव और झरोदा कलां गांव के आसपास के इलाकों में करीब 5 फुट ऊपर तक पानी भर गया।मुंगेशपुर नाले का किनारा टूटने के बाद कुछ ही देर में रिहायशी इलाकों में पानी घुस गया। इसके बाद तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। बाढ़ के इलाके से निकालकर लोगों को झरोदा कलां के नजदीकी सरकारी स्कूलों में पहुंचाया गया।दिल्ली के कई इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है।

इन इलाकों में पहुंचा बाढ़ पानी

दिल्ली के कई इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है। एनडीआरएफ और दिल्ली पुलिस की टीमें लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। यमुना का पानी कई निचले इलाकों में घुस गया है। इनमें यमुना बाजार, नजफगढ़, खादर, ओल्ड उस्मानपुर, जैतपुर, यमुना खादर, मजनू का टीला, गरही मेंडू गांव, आईटीओ बैराज क्षेत्र, बदरपुर, मदनपुर खादर, वासुदेव घाट, मोनेस्ट्री मार्केट समेत कई इलाके शामिल हैं। दिल्ली के यमुना बाजार, गीता कॉलोनी, मयूर विहार और मजनू का टीला इलाके लोगों के घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है।


संबंधित समाचार