होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

WPL 2026 Mega Auction: आज दिल्ली में लगेगा 277 खिलाड़ियों पर दांव, इस वेबसाइट पर होगी लाइव स्ट्रीमिंग...

WPL 2026 Mega Auction: आज दिल्ली में लगेगा 277 खिलाड़ियों पर दांव, इस वेबसाइट पर होगी लाइव स्ट्रीमिंग...

WPL 2026 Auction Streaming: महिला क्रिकेट के इतिहास में आज का दिन बेहद खास है। वुमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के पहले मेगा ऑक्शन का आयोजन  आज 27 नवंबर 2025 को नई दिल्ली में हो रहा है। महिला विश्व कप 2025 के बाद मिली रिकॉर्ड लोकप्रियता ने इस ऑक्शन को और भी चर्चित बना दिया है। लीग की सभी 5 फ्रेंचाइज़ी अपनी कोर टीम को रिटेन कर चुकी हैं और अब नई रणनीतियों के साथ बड़े खिलाड़ियों पर बोली लगाने के लिए तैयार हैं।

277 खिलाड़ी होंगे बोली के लिए उपलब्ध:

2026 सीज़न के लिए कुल 277 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें से 73 स्लॉट खाली हैं 50 भारतीय खिलाड़ियों के लिए जगह और 23 विदेशी खिलाड़ियों के लिए स्लॉट इस बार आठ मार्की खिलाड़ियों पर सभी की नजरें टिकी होंगी. दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, सोफी डिवाइन, एमेलिया केर, एलिसा हीली, मेग लैनिंग, सोफी एक्लेस्टोन और लौरा वोल्वार्ट। ये सभी खिलाड़ी वर्ल्ड कप 2025 में जबरदस्त फॉर्म में रही थीं और फ्रेंचाइज़ी इन्हें अपनी टीम में शामिल करने के लिए किसी भी हद तक जा सकती हैं।

कौन है डिफेंडिंग चैंपियन:

पिछले सीज़न का खिताब मुंबई इंडियंस-W ने अपने नाम किया था। दिल्ली कैपिटल्स-W को हराकर चैम्पियन बनी यह टीम इस बार भी मजबूत स्क्वॉड तैयार कर टाइटल डिफेंड करने के इरादे से उतर रही है।

WPL 2026 Auction: कब, कहां और कैसे देखें:

WPL 2026 ऑक्शन 27 नवंबर 2025 (गुरुवार) समय: 3:30 PM IST नई दिल्ली में हो रहा है. भारत में फैंस ऑक्शन को JioHotstar ऐप और वेबसाइट (एक्टिव सब्सक्रिप्शन के साथ) और  Star Sports Network (टीवी पर लाइव टेलीकास्ट) पर लाइव देख सकते हैं.


संबंधित समाचार