भोपाल : महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आ रही है। अभी तक टीम इंडिया ने टूर्नामेंट में तीन मुकाबलों में तीन जीत हासिल कर 9 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर बनी हुई है। तो वही लगातार मिल रही सफलता के चलते भारतीय खिलाड़ियों का आत्मविश्वास भी बढ़ता जा रहा है।
भारतीय टीम अब तक शानदार लय में नजर आई
इसी आत्मविश्वास के साथ टीम इंडिया आज चीन के साथ मुकाबला करेगी। जो की काफी रोमांचक होने जा रहा है। मुकाबला शाम 7:30 बजे खेली जाएगी। जिसको लेकर हॉकी प्रेमियों में खासा उत्साह है।
शाम 7:30 बजे होगा मुकाबला
भोपाल के नाथू बरखेड़ा स्थित इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के हॉकी स्टेडियम में हो रहे इस टूनामेंट में चीन की टीम 4 अंकों के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। ऐसे में भारतीय टीम इस मुकाबले को जीतकर लगातार चौथी सफलता हासिल करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। जीत के साथ भारत की नजर अंक तालिका में अपनी बादशाहत कायम रखने पर होगी। वहीं, चीन की टीम भी भारतीय चुनौती का सामना करते हुए बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करेगी।
मुकाबले को लेकर हॉकी प्रेमियों में उत्साह
भोपाल के हॉकी प्रेमियों के लिए यह मुकाबला किसी बड़े रोमांच से कम नहीं होगा। अब देखना होगा कि टीम इंडिया अपनी जीत का सिलसिला जारी रख पाती है या नहीं। भोपाल में खेले जाने वाले इस मुकाबले पर हॉकी प्रेमियों की निगाहें टिकी हैं।