होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

SHIVPURI NEWS : पिछोर में 60 वर्षीय महिला की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, पति ने पड़ोसियों पर लगाएं गंभीर आरोप, जांच में जुटी पुलिस

SHIVPURI NEWS : पिछोर में 60 वर्षीय महिला की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, पति ने पड़ोसियों पर लगाएं गंभीर आरोप, जांच में जुटी पुलिस

पिछोर : मध्य प्रदेश के शिवपुरी से हत्या का एक सनसनी खेज खेज मामला सामने आया है। जहां घर में अकेले सो रही एक महिला की कुछ अज्ञातों ने कुल्हाड़ी मार कर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना से इलाके में जहां सनसनी फैल गई है। तो वही पुलिस ने केस दर्ज कर मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

घटना पिछोर थाना क्षेत्र के मालवनी गांव की

घटना पिछोर थाना क्षेत्र के मालवनी गांव की है। जहां 60 वर्षीय राम प्यारी लोधी अपने ही घर में खून से लथपथ पड़ी मिली। सोमवार सुबह जब पति घर लौटा तब जाकर उसे घटना का खुलासा हुआ। पत्नी के शव को देख पति के जहां होश उड़ गए। तो वही पुलिस ने केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

परिजनों ने गांव के लोगों पर लगाया हत्या का आरोप 

इधर, घटना को लेकर मृतका के पति लखन लोधी ने बताया कि कुछ दिन पहले करीब 8-10 दिन पहले गांव में पड़ोसियों से जमीन को लेकर विवाद हुआ था। इसी वजह से उनके दोनों बेटे कुछ समय के लिए गांव छोड़कर चले गए थे और 2-3 दिन पहले ही वापस लौटे थे। रविवार शाम रामप्यारी ने परिवार को बताया था कि पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग उन्हें खोज रहे हैं। 

सात लोगों पर केस दर्ज

फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने पड़ोसी अंकित लोधी, आशीष लोधी, गोविंद लोधी, सुंदर लोधी, रामजीलाल लोधी, सरमन लोधी और रश्मि लोधी पर पत्नी की हत्या का शक जताया है। पुलिस ने सात लोगों पर केस दर्ज किया शिकायत के आधार पर पिछोर थाना पुलिस ने बीएनएस की धारा 103(1) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। 


संबंधित समाचार