होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS : उज्जैन में तालिबानी क्रूरता, हक मांगने आई महिला के बाल काटे, कपड़े फाड़ गांव में घुमाया, VIDEO वायरल

MP NEWS : उज्जैन में तालिबानी क्रूरता, हक मांगने आई महिला के बाल काटे, कपड़े फाड़ गांव में घुमाया, VIDEO वायरल

उज्जैन ; मध्य प्रदेश के उज्जैन से मानवता को शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला के साथ ससुराल पक्ष ने न सिर्फ मारपीट की बल्कि उसके बाल काटकर और कपडे फाड़कर शहर भर में घुमाया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। घटना अरनिया वेणा गांव की है। 

हिस्सा मांगने आई थी महिला 

बताया जा रहा है कि महिला और उसके पति ने लव मैरिज की थी। जिसके बाद से दोनों इंदौर में रह रहे थे। हाल ही में महिला अपने पति के साथ हिस्सा मांगने के लिए ससुराल पहुंची। जहां ससुराल वालों और ग्रामीणों ने उसके साथ बेहद ही अमानवीय व्यवहार किया। 

30 जून की घटना

पीड़िता का आरोप है कि 30 जून की सुबह करीब 9:30 बजे कई लोग घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस आए. उन लोगों ने उसके बाल पकड़कर उसे बाहर घसीटा, लात-घूंसों से मारपीट की और महिलाओं ने उसे जमीन पर घसीटा. इसके बाद उसके सिर के बाल काट दिए, कपड़े फाड़ दिए और जूतों की माला पहनाकर अर्धनग्न अवस्था में गांव में घुमाया.

पुलिस ने  हक दिलाने की बात कही

इधर, मामला सामने आने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और सभी के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। इतना ही नहीं पुलिस ने मोबाइल से वीडियो भी डिलीट करवा दिया है और पीड़ित महिला को हरसंभव न्यायिक सहायता व उसका हक दिलाने की बात कही है।
 


संबंधित समाचार