होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BHOPAL NEWS : दतिया उपचुनाव पर बयानबाजी शुरू, उमंग सिंघार ने किया जीत का दावा, चुनाव आयोग कर उठाए सवाल

BHOPAL NEWS : दतिया उपचुनाव पर बयानबाजी शुरू, उमंग सिंघार ने किया जीत का दावा, चुनाव आयोग कर उठाए सवाल

दतिया : दतिया उपचुनाव की घोषणा होने के बाद से प्रदेश में सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कैलाश विजयवर्गीय चुनाव में जहां बीजेपी की जीत का दावा कर रहे है। तो वही दूसरी तरफ नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने चुनाव आयोग कर जल्दबाजी में चुनाव करवाने के आरोपी लगते हुए कांग्रेस की जीत का दावा किया है। 

निर्मला सप्रे मामले में अब तक कोई निर्णय नहीं

उमंग सिंघार ने कहा कि दतिया उपचुनाव ऐसे समय कराया जा रहा है, जबकि भाजपा विधायक निर्मला सप्रे के मामले में अब तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि दतिया में चुनाव कराने को लेकर निर्वाचन आयोग जल्दबाजी कर रहा है।

कांग्रेस दतिया सीट दोबारा जीतेगी

उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के राजेंद्र भारती ने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को हराया था। उस चुनाव से जुड़े मामलों में भी आयोग ने लंबे समय तक निर्णय लंबित रखा। सिंघार ने कहा, "कांग्रेस पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी और दतिया सीट दोबारा जीतेगी। मैं वहां के कार्यकर्ताओं और जनता से कहना चाहता हूं कि तैयार हो जाइए, यह चुनाव हमें जीतना है।"

30 जुलाई को होगा मतदान

चुनाव आयोग ने दतिया विधानसभा सीट को लेकर हाल ही में चुनाव की घोषणा कर दी है। जारी आदेश के तहत 13 जुलाई से नामांकन शुरू हो जायेंगे और 30 जुलाई को मतदान होगा, जबकि मतगणना 3 अगस्त को कराई जाएगी। इसके साथ ही निर्वाचन आयोग ने आज  बिहार और  गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव की घोषणा कर दी है। 
 


संबंधित समाचार