होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Kharmas 2026 : इस दिन खत्म होगा खरमास, अप्रैल माह में शादी-विवाह का यहां देखें शुभ मुहूर्त

Kharmas 2026 : इस दिन खत्म होगा खरमास, अप्रैल माह में शादी-विवाह का यहां देखें शुभ मुहूर्त

खरमास को सनातन धर्म में अशुभ समय माना जाता है। इस दौरान कोई भी बड़ा या मांगलिक काम नहीं किया जाता, चाहे वह शादी हो, सगाई हो या गृह प्रवेश। खरमास साल में जहां दो बार लगता है। तो वही इसकी अवधि एक माह की होती है। पहला नवंबर -दिसंबर और दूसरा मार्च अप्रैल में लगता है। ऐसे में अब अप्रैल माह में खरमास की अवधि खत्म होने जा रही है। जिसके बाद से एक बार फिर शादी का सीजन और मांगलिक कार्य का दौर शुरू होगा। 

14 अप्रैल को खत्म होगा खरमास

15 मार्च से शुरू हुआ खरमास 14 अप्रैल को खत्म होगा। इस दिन सूर्य देव मेष राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के राशि परिवर्तन करते ही खरमास का भी समापन हो जाएगा। इसके बाद 15 अप्रैल से शादी-विवाह, मुडंन, नामकरण, नए कार्य जैसे शुभ और मांगलिक कार्य फिर से आरंभ हो जाएगा। 

अप्रैल 2026 में शादी-विवाह के शुभ मुहूर्त

15 अप्रैल 2026 (बुधवार)
20 अप्रैल 2026 (सोमवार)
21 अप्रैल 2026 (मंगलवार)
25 अप्रैल 2026 (शनिवार)
26 अप्रैल 2026 (रविवार)
27 अप्रैल 2026 (सोमवार)
28 अप्रैल 2026 (मंगलवार)
29 अप्रैल 2026 (बुधवार)

खरमास में मांगलिक कार्य पर रोक क्यों 

सूर्य जब मीन या धनु राशि में प्रवेश करते हैं तो उनका तेज कम हो जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कोई भी शुभ और मांगलिक कार्य के लिए सूर्य का तेज होना बहुत ही अच्छा माना जाता है। ज्योतिष में सूर्य ग्रहों के राजा माने गए हैं और वे पिता पक्ष का प्रतिनिधित्व करते हैं, इसलिए उनके तेज का कम होना मांगलिक करने के लिए उत्तम नहीं माना गया है। खरमास के दौरान कोई भी मांगलिक कार्य करने से उसका शुभ परिणाम नहीं मिलता है।


संबंधित समाचार