Ram Navami 2026: इस साल रामनवमी का पर्व कब मनाया जाएगा। इसको लेकर भक्तों में बड़ा कन्फ्यूजन है। कुछ लोगों का कहना है कि रामनवमी 26 मार्च को मनाई जाएगी। तो वही कुछ का कहना है कि भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव 27 मार्च को मनाया जाएगा। क्योकि दोनों दिन नवमी तिथि पड़ रही है। ऐसे में आज हम आपका कन्फ्यूजन दूर करने जा रहे है कि रामनवमी 26 या 27 मार्च कब मनाई जाएगी।
रामनवमी का पर्व हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाई जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान राम का जन्म मध्याह्न काल में हुआ था, इसलिए राम नवमी का पर्व उस दिन मनाना अधिक शुभ माना जाता है, जब नवमी तिथि दोपहर के समय विद्यमान हो. इस आधार पर 26 मार्च 2026 को राम नवमी का पर्व मनाना शुभ रहेगा।
रामनवमी कब है?
हिंदू पंचांग के अनुसार, नवमी तिथि 26 मार्च 2026 को सुबह 11:48 बजे से शुरू होकर 27 मार्च 2026 को सुबह 10:06 बजे तक रहेगी.
रामनवमी पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त
शुभ मुहूर्त: सुबह 11:13 से दोपहर 01:41 बजे तक।
विशेष समय: दोपहर ठीक 12:00 बजे भगवान का प्राकट्य उत्सव मनाएं।