होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में आज भी भारी बारिश का अलर्ट, 5 जिलों में अति भारी वर्षा की चेतावनी

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में आज भी भारी बारिश का अलर्ट, 5 जिलों में अति भारी वर्षा की चेतावनी

भोपाल  : मध्य प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है। जिसके चलते प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में नदी नाले उफान पर है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है। जिसक चलते बुधवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है। जिसको देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। 

बालाघाट में अत्यधिक भारी वर्षा  की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, आज बालाघाट, रायसेन, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा और सिवनी में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जबकि बालाघाट में अत्यधिक भारी वर्षा होने की चेतावनी जारी की गई है।  

शेष जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

इसके साथ ही देवास, सीहोर, हरदा, बैतूल, पांढुर्णा, सागर, नरसिंहपुर, दमोह, जबलपुर और छतरपुर सहित कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। वहीं भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, दतिया, रीवा, सतना, शहडोल, कटनी, मंडला, उमरिया, अनूपपुर, पन्ना, टीकमगढ़ और निवाड़ी समेत प्रदेश के अनेक जिलों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।

1 अगस्त तक तेज बारिश की संभावना

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश के ऊपर सक्रिय मानसून ट्रफ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम के कारण बारिश का दौर बना हुआ है। इसी मजबूत मौसम प्रणाली के प्रभाव से पूर्वी और मध्य मध्य प्रदेश में वर्षा की गतिविधियां अधिक तेज रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में फ़िलहाल सक्रिय मानसूनी तंत्र के चलते 1 अगस्त तक प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

 

 

 

 


संबंधित समाचार