होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP POLITICS: MP में मतदान ने पकड़ी रफ़्तार ! 6 सीटों पर वोटिंग लगातार जारी, 11 बजे तक 30 % हुआ मतदान

MP POLITICS: MP में मतदान ने पकड़ी रफ़्तार ! 6 सीटों पर वोटिंग लगातार जारी, 11 बजे तक 30 % हुआ मतदान

भोपाल ; आम चुनाव के दूसरे चरण में शुक्रवार को मध्य प्रदेश की छह लोकसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। देश की जनता बढ़ चढ़कर मतदान करने के लिए केंद्र पहुंच रही है। तो वही छह निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान के लिए  2,865 संवेदनशील बूथ बनाए गए है। जहां पर कड़ी सुरक्षा के साथ मतदान किये जा रहे है। सुबह 11 बजे तक सतना जिले में  30.32% अभी तक सबसे ज्यादा मतदान हुए, तो वही सुबह 9 बजे तक इस क्षेत्र में 13.59 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। लगातार बढ़ते परसेंटेज से यह साफ़ है कि प्रदेश की जनता लोकतंत्र के इस पर्व में हिस्सा ले रही है। 

जानें किस सीट पर कितना मतदान

बता दें कि लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में मध्यप्रदेश की 6 सीटों सतना, रीवा, दमोह, खजुराहो, टीकमगढ़ और होशंगाबाद पर लगातार वोटिंग जारी है। जहां सुबह 11 बजे तक दमोह में 26.84%, होशंगाबाद: 32.40%, खजुराहो: 28.14%, रीवा: 24.46%, सतना: 30.32%, टीकमगढ़: 29.96% मतदान हुए। 

सतना लोकसभा सीट ज्यादा उम्मीदवार 

बता दें कि 6 सीटों पर सबसे ज्यादा 19 उम्मीदवार सतना लोकसभा सीट पर हैं, जबकि सबसे कम सात उम्मीदवार टीकमगढ़ में चुनाव लड़ रहे हैं। राज्य के 47 विधानसभा क्षेत्रों में फैले छह निर्वाचन क्षेत्रों में 2,865 संवेदनशील मतदान केंद्र हैं। जहां पर फ़िलहाल शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी है। 


संबंधित समाचार