होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

मध्यप्रदेश लोकसभा : मध्यप्रदेश लोकसभा के पहले चरण की छह सीटों पर मतदान शुरू

मध्यप्रदेश लोकसभा : मध्यप्रदेश लोकसभा के पहले चरण की छह सीटों पर मतदान शुरू

मध्यप्रदेश लोकसभा : देश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण का आगाज आज से शुरू हो गया है। लोकसभा के पहले चरण का मतदान आज किया जा रहा है। मध्यप्रदेश की 6 सीटों पर आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है। मतदान से पहले मॉकपोल की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। इसके बाद प्रदेश की सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा में मतदान शुरू हो गया है। प्रदेश की 6 सीटों में से 3 सीटों पर सभी की नजरे टिकी हुई है। क्योंकि प्रदेश की बालाघाट, छिंदवाड़ा और मंडला सीट पर कांग्रेस टक्कर की स्थिति में दिखाई दे रही है। 

इन सीटों पर मतदान शुरू 

सीधी लोकसभा 

सीधी लोकसभा में बीजेपी से राजेश मिश्रा चुनावी मैदान में है, तो वही कांग्रेस ने कमलेश्वर पटेल को मैदान में उतारा है। सीधी में भाजपा—कांग्रेस के बीच टक्कर देखने को मिल रही है। फिलाहाल सीधी में मतदान शुरू हो चुका है। मतदाता मतदान केन्द्र पहुंचने लगे है। 

शहडोल लोकसभा 

शहडोल लोकसभा में भाजपा ने हिमाद्री सिंह को मैदान में उतारा है। वही कांग्रेस ने यहां से दमदार उम्मीदवार फुंदेलाला मॉर्को को टिकट दिया है। यहां भी कांग्रेस को बेहतर स्थित में बताया जा रहा है। यहां भी मतदान शुरू हो गया है। 

बालाघाट लोकसभा

बालाघाट लोकसभा से भाजपा ने भारती पारधी को टिकट दिया है। वहीं कांग्रेस ने सम्राट सिंह को प्रत्याशी बनाया है। भाजपा कांग्रेस के बीच बसपा प्रत्याशी कंकर मुंजारे ने चुनावी मैदान में उतरकर चुनाव को और भी रोचक बना दिया है। 

जबलपुर लोकसभा

जबलपुर लोकसभा में भाजपा ने आशीष दुबे को मौदान में उतारा है। वही कांग्रेस ने दिनेश यादव को प्रत्याशी बनाया है। यहां कांग्रेस की राह आसान नहीं होती नजर आ रही है। क्योंकि जबलपुर में लोकसभा चुनाव से पहले कई कांग्रेसी नेता बीजेपी में शामिल हो चुके है। यहां भी मतदान शुरू हो गया। 

मंडला लोकसभा

मंडला लोकसभा में बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते को प्रत्याशी बनाया है। कुलस्ते यहां से मौजूदा सांसद है। तो वही कांग्रेस ने मौजूदा विधायक ओमकार सिंह मरकाम को टिकट दिया है। मंडला लोकसभा आदिवासी बाहुल क्षेत्र है। आदिवासी यहां हार—जीत की निर्णायक भूमिका में होते है। 

छिंदवाड़ा लोकसभा 

छिंदवाड़ा लोकसभा प्रदेश की सबसे हॉट सीट है। बीजेपी समेत देश और प्रदेश की इस सीट पर निगाहें है। छिंदवाड़ा में कमलनाथ का गढ़ है। यहां से कांग्रेस ने नकुलनाथ को टिकट दिया है। वही बीजेपी ने विवेक बंटी साहू को मौका दिया है। यहां भी मतदान शुरू हो गया है। 


संबंधित समाचार