होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

व्लादिमीर पुतिन 4-5 दिसंबर को आएंगे भारत: पीएम मोदी संग द्विपक्षीय वार्ता, राष्ट्रपति मुर्मू देंगी राजकीय भोज...

व्लादिमीर पुतिन 4-5 दिसंबर को आएंगे भारत: पीएम मोदी संग द्विपक्षीय वार्ता, राष्ट्रपति मुर्मू देंगी राजकीय भोज...

Vladimir Putin India Visit: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अगले महीने 4 और 5 दिसंबर को भारत के दौरे पर रहेंगे। यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर हो रही है और इसी दौरान दोनों देशों के बीच 23वां भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

पीएम मोदी से द्विपक्षीय वार्ता करेंगे पुतिन:

क्रेमलिन और भारतीय विदेश मंत्रालय दोनों ने इस उच्चस्तरीय यात्रा की आधिकारिक पुष्टि की है। पुतिन नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे, जहां दोनों देशों के बीच चल रहे सहयोग की समीक्षा के साथ-साथ भविष्य की रणनीति पर चर्चा होगी। अधिकारियों के अनुसार, बातचीत में रक्षा, ऊर्जा, व्यापार, विज्ञान, तकनीक और क्षेत्रीय सुरक्षा जैसे अहम मुद्दे शामिल रहेंगे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी मुलाकात, देंगे राजकीय भोज:

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी रूसी राष्ट्रपति से भेंट करेंगी। राष्ट्रपति भवन में पुतिन के सम्मान में एक विशेष राजकीय भोज आयोजित किया जाएगा, जिसमें दोनों देशों के शीर्ष अधिकारी शामिल होंगे।

रणनीतिक साझेदारी को मिलेगी नई दिशा:

विदेश मंत्रालय ने बताया कि यह यात्रा भारत और रूस के बीच दशकों पुराने संबंधों को और मजबूत करने का अवसर प्रदान करेगी। दोनों देशों के बीच मौजूद ‘विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी’ को नए आयाम दिए जाएंगे। शिखर सम्मेलन में क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी खुलकर विचार-विमर्श होगा।

2021 के बाद पुतिन का पहला भारत दौरा:

व्लादिमीर पुतिन इससे पहले 2021 में भारत आए थे, जबकि प्रधानमंत्री मोदी जुलाई 2024 में वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए मॉस्को पहुं चे थे। दोनों नेताओं की यह मुलाकात बदलते वैश्विक परिदृश्य के बीच अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है।


संबंधित समाचार