होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

KHANDWA NEWS : मंदिर प्रसाशन की अनोखी पहल ! ओंकारेश्वर में रक्तदान करों और VIP दर्शन पाओ, साथियों को भी मिलेगा लाभ

KHANDWA NEWS : मंदिर प्रसाशन की अनोखी पहल ! ओंकारेश्वर में रक्तदान करों और VIP दर्शन पाओ, साथियों को भी मिलेगा लाभ

खंडवा : मंदिरों में दर्शन करना इतना मुश्किल हो गया है, जिसकी कोई हद नहीं। भक्त घंटों लाइन में खड़े रहते है। तब जाकर उन्हें 2 क्षण भगवान के दर्शन का मौका मिलता है। ऐसे में इन सभी झंझटो से भक्तों को दूर रखने और आस्था को लोगों की जिंदगी से जोड़ने के लिए ओंकारेश्वर मंदिर प्रशासन ने एक अनोखी पहल शुरू की है। जहां रक्तदान करने पर भक्तों को वीआईपी दर्शन का मौका मिलेगा। 

 2300 यूनिट रक्त एकत्र हुए 

स्वास्थ्य विभाग और मंदिर प्रसाशन की इस पहला से फरवरी माह 2026 से अभी तक 2300 यूनिट रक्त एकत्र किया जा चुका है, जिससे जरूरतमंद मरीजों और दुर्घटना पीड़ितों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में मदद मिल रही है। इतना ही नहीं प्रशासन की इस अनोखी पहल का लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा बन रहे है। 

श्रद्धालुओं को दिया जाता है प्रमाण पत्र

रक्तदान करने वाले श्रद्धालुओं को प्रमाण पत्र दिया जाता है, जिसके आधार पर मंदिर ट्रस्ट की ओर से मुफ्त वीआईपी पास जारी किया जाता है। इससे श्रद्धालुओं को लंबी कतार में घंटों इंतजार नहीं करना पड़ता और वे सीधे दर्शन कर सकते हैं।  इतना ही नहीं डोनेट करने वाले लोगों के साथ आए दो-दो अन्य परिजन भी शीघ्र दर्शन का लाभ उठा सकते है। 

50 से 60 हजार श्रद्धालु ओंकारेश्वर पहुंचते हैं

कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने बताया कि हर सप्ताहांत 50 से 60 हजार श्रद्धालु ओंकारेश्वर पहुंचते हैं। इस पहल को उम्मीद से अधिक समर्थन मिला है, जिससे न केवल खंडवा बल्कि आसपास के जिलों में भी रक्त की आवश्यकता पूरी करने में मदद मिल रही है।

समाज सेवा का प्रभावी माध्यम

वहीं, मांधाता विधायक नारायण पटेल ने इसे देश के ज्योतिर्लिंगों में एक अनोखी पहल बताया। उनके अनुसार, यह व्यवस्था श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा देने के साथ-साथ समाज सेवा का भी प्रभावी माध्यम बन रही है। बताया जा रहा है कि प्रतिदिन करीब 40 हजार श्रद्धालु ओंकारेश्वर पहुंचते हैं, जिनमें औसतन 50 लोग रक्तदान कर इस अभियान का हिस्सा बन रहे हैं।


संबंधित समाचार