होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

भारतीय पर्यटकों के साथ बड़ा हादसा: वियतनाम में नाव पलटी, 15 की मौत की खबर

भारतीय पर्यटकों के साथ बड़ा हादसा: वियतनाम में नाव पलटी, 15 की मौत की खबर

वियतनाम के लोकप्रिय पर्यटन स्थल फु क्वोक आइलैंड (Phu Quoc Island) के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों से जुड़ा एक बड़ा हादसा हो गया। भारतीय नागरिकों को लेकर जा रही एक पर्यटक नाव अचानक पलट गई, जिसके बाद स्थानीय प्रशासन ने तत्काल बड़े स्तर पर राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया। घटना के बाद भारत सरकार और वियतनाम में स्थित भारतीय दूतावास लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

भारतीय दूतावास ने जारी किया आधिकारिक बयान

हनोई स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि स्थानीय प्रशासन के साथ लगातार संपर्क किया जा रहा है। दूतावास ने बताया कि हादसे से जुड़ी सभी जानकारियां जुटाई जा रही हैं और प्रभावित भारतीय नागरिकों की हरसंभव सहायता सुनिश्चित की जा रही है।

परिजनों की मदद के लिए कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन शुरू

घटना के बाद भारतीय दूतावास ने प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए विशेष कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। जरूरतमंद लोग इन नंबरों के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

हो ची मिन्ह सिटी स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास हेल्पलाइन:

+84 36 281 7930
+84 91 552 37 14
+84 33 452 0414

हनोई स्थित भारतीय दूतावास कंट्रोल रूम:

+84 91 308 9165

नाव में 32 भारतीय पर्यटक होने की जानकारी

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त नाव में 32 भारतीय पर्यटक और 4 चालक दल (क्रू) के सदस्य सवार थे। कुछ मीडिया रिपोर्टों में कई लोगों के हताहत होने का दावा किया गया है, हालांकि इस संबंध में अभी तक स्थानीय प्रशासन या भारतीय दूतावास की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

बचाव अभियान तेज, आधिकारिक रिपोर्ट का इंतजार

हादसे के बाद वियतनाम की राहत एजेंसियां लगातार सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। भारतीय मिशन भी स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर स्थिति की निगरानी कर रहा है। फिलहाल सभी की नजरें आधिकारिक रिपोर्ट पर टिकी हैं, जिससे हादसे में प्रभावित लोगों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।


संबंधित समाचार