होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Kerala news CM: VD सतीशन होंगे केरलम के नए CM, कांग्रेस ने की घोषणा, जानिए नए मुख्यमंत्री का सियासी सफर

Kerala news CM: VD सतीशन होंगे केरलम के नए CM, कांग्रेस ने की घोषणा, जानिए नए मुख्यमंत्री का सियासी सफर

भोपाल : केरल के नए मुख्यमंत्री के नाम पर बना सस्पेंस आखिरकर कांग्रेस पार्टी ने खत्म कर दिया है। केरल के नए सीएम वीडी सतीशन होंगे। जिसकी घोषणा पार्टी हाईकमान ने कर दी है। वीडी सतीशन का पूरा नाम वडासेरी दामोदरन सतीशन है. ये केरल कांग्रेस के प्रमुख चेहरे और एक अनुभवी राजनेता हैं। 

10 दिन के बाद पार्टी ने की नाम की घोषण 

बता दें कि पार्टी ने चुनाव नतीजे के 10 दिन के बाद ही सीएम के नाम की घोषणा कर दी है। हालांकि पार्टी वीडी सतीशन के नाम के साथ साथ केसी वेणुगोपाल के नाम पर भी विचार कर रहा था, लेकिन अंततः सतीशन के नाम पर मुहर लगी। केरलम की राजनीति में एक दशक से चले आ रहे एलडीएफ के शासन को खत्म करते हुए यूडीएफ ने 140 में से 102 सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।

सतीशन का जन्म 31 मई 1964 को केरल के कोच्चि में हुआ

सतीशन का जन्म 31 मई 1964 को केरल के कोच्चि के निकट नेट्टूर (एर्नाकुलम जिले) में हुआ था. वे के दामोदरन मेनन और वी विलासिनी अम्मा के बेटे हैं. इन्होंने बीए के बाद एलएलबी की डिग्री हासिल की और फिर वे छात्र राजनीति से जुड़ गए. 

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव रह चुके है -VD सतीशन

इसके बाद सतीशन एर्नाकुलम के प्रतिष्ठित महाराजा कॉलेज और बाद में गवर्नमेंट लॉ कॉलेज में पढ़ाई के दौरान छात्र राजनीति में बेहद सक्रिय रहे. उनकी नेतृत्व क्षमता को देखते हुए उन्हें KSU का राज्य अध्यक्ष और बाद में भारतीय युवा कांग्रेस का राष्ट्रीय सचिव भी नियुक्त किया गया। 

सतीशन व्यावसायिक रूप से वकील

सतीशन व्यावसायिक रूप से वकील हैं और केरल हाईकोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे हैं. उनके परिवार में उनकी पत्नी आर लक्ष्मीप्रिया और एक बेटी है. वीडी सतीशन को पढ़ना, यात्रा करना और ट्रेकिंग करने का शौक है.


संबंधित समाचार