होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Police Recruitment 2025: पुलिस विभाग में 7500 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन से योग्यता की यह है पूरी डिटेल, लाखों में है सैलरी

Police Recruitment 2025: पुलिस विभाग में 7500 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन से योग्यता की यह है पूरी डिटेल, लाखों में है सैलरी

MP Police Recruitment 2025:  पुलिस विभाग में नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी, कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल (MPESB) ने पुलिस कॉन्स्टेबल के 7500 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन 29 सितंबर से शुरू हो गए है। तो वही अप्लाई करने की लास्ट डेट 4 अक्टूबर 2025 है। इच्छुक और योग उम्मीदवार MPESB की आधिकारिक वेबसाइट  esb.mp.gov.in पर जाकर आसानी से आवेदन कर सकते हैं। 

MP Police Constable Recruitment 2025:

कुल पद: 7500

आयु सीमा: उम्मीदवार की उम्र 29 सितंबर 2025 तक कम से कम 18 साल होनी चाहिए। सामान्य व ईडब्ल्यूएस वर्ग तथा अन्य राज्यों के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 33 साल रखी गई है।आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

योग्यता: उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्था से 10+2 प्रणाली के तहत 10वीं या 12वीं की परीक्षा या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए। अनुसूचित जनजाति के लिए योग्यता 8वीं निर्धारित की गई है।

आवेदन शुल्क : अनारक्षित वर्ग 500 रुपये प्रति प्रश्नपत्र।मध्य प्रदेश के मूल निवासी अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग/आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 250 रुपये प्रति प्रश्नपत्र। सभी अभ्यर्थियों को 60 रुपये का अतिरिक्त एमपी ऑनलाइन पोर्टल शुल्क देना होगा। पंजीकृत नागरिक उपयोगकर्ता के माध्यम से फॉर्म जमा करने का पोर्टल शुल्क सभी अभ्यर्थियों के लिए 20 रुपये है।

चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा

कब होगी परीक्षा: 30 अक्टूबर 2025 को किया जाएगा। यह परीक्षा प्रदेश के संभावित 11 शहरों- भोपाल, इंदौर, जबलपुर, खंडवा, नीमच, रीवा, रतलाम, सागर, सतना, सीधी और उज्जैन में होगी।

सैलरी कितनी मिलेगी?

चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 19,500 रुपये से लेकर 62,000 रुपये तक का वेतन दिया जाएगा.

जरूरी तारीखें

  • आवेदन प्रक्रिया शुरू: 15 सितंबर, 2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 29 सितंबर, 2025
  • आवेदन सुधार विंडो 15 सितंबर, 2025 को ओपन
  • आवेदन सुधार विंडो 4 अक्टूबर, 2025 को क्लोज

ऐसे करें आवेदन

  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवार MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • फिर उम्मीदवार “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें.
  • इसके बाद उम्मीदवार मांगी गई जानकारी भरें और आवश्यक डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
  • अब उम्मीदवार तय आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें.
  • आवेदन पत्र सबमिट कर उसका प्रिंटआउट निकाल लें.

संबंधित समाचार