होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Constable Recruitment 2026: युवाओं के लिए सुनहरा मौका, पुलिस कांस्टेबल के 3,991 पदों पर निकली भर्ती, देखें डिटेल

Constable Recruitment 2026: युवाओं के लिए सुनहरा मौका, पुलिस कांस्टेबल के 3,991 पदों पर निकली भर्ती, देखें डिटेल

KSP Constable Vacancy 2026 : युवाओं के लिए पुलिस विभाग में शामिल होने का सुनहरा मौका, कर्नाटक राज्य पुलिस (KSP) ने सिविल पुलिस कांस्टेबल के 3,991 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन शुरू हो गए है। इच्छुक उम्मीदवार जो भी इस पोस्ट के लिए अप्लाई करना चाहते है वो आधिकारिक वेबसाइट http://cetonline.karnataka.gov.in पर जाकर 3 जुलाई 2026 से पहले अप्लाई कर सकते है। 

कौन भर सकता है फॉर्म?

आवेदक के पास प्री-यूनिवर्सिटी सर्टिफिकेट या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। सीबीएसई/आईसीएसई या स्टेट बोर्ड से कक्षा 12वीं पास को समकक्ष योग्यता मानी जाएगी। एनआईओएस द्वारा 12वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। PUC/समकक्ष स्तर में कन्नड़ पहली या दूसरी भाषा होगी चाहिए। 

आयु सिमा - आवेदन शुल्क 

कैंडिडेट्स की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम 33 वर्ष होनी चाहिए । आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी। इसके साथ ही आवेदन करने के लिए जनरल और अन्य कैटेगरी (कैटेगरी-2ए/2बी/ 3ए/3बी) के उम्मीदवारों को 750 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी कैटेगरी-1, एक्स सर्विसमैन और थर्ड जेंडर उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है।

चयन प्रक्रिया और वेतन 

चयनित उम्मीदवारों को 37,500 रुपये से लेकर 76,100 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। तो वही कैंडिड्ट्स का सिलेक्शन लिखित परीक्षा, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट या एंडोरेंस टेस्ट और मेडिकल परीक्षण के आधार पर किया जायेगा। 

लिखित परीक्षा 2 अगस्त 2026 को होगी

कर्नाटक पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा 2 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी। कल्याण कर्नाटक (371J) कैडर के उम्मीदवारों की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक होगी, जबकि मिक्किली (नॉन-371J) कैडर के उम्मीदवारों की परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। 

आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले कर्नाटक पुलिस भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • “Police Constable (Civil) Recruitment 2026” के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पंजीकरण (Registration) करें और मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी की मदद से लॉगिन करें।
  • आवेदन पत्र में अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और श्रेणी संबंधी जानकारी भरें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करें।
  • भरे गए आवेदन पत्र की सभी जानकारियां जांचें और फॉर्म सबमिट करें।

संबंधित समाचार