होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: नगरीय प्रशासन विभाग के 122 अधिकारियों-कर्मचारियों का तबादला

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: नगरीय प्रशासन विभाग के 122 अधिकारियों-कर्मचारियों का तबादला

रायपुर: राज्य सरकार ने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग में व्यापक प्रशासनिक बदलाव करते हुए 122 अधिकारियों और कर्मचारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। इस तबादला सूची में कुल 66 अभियंता और 56 अन्य अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं। सरकार का उद्देश्य विभागीय कार्यों को अधिक प्रभावी बनाना और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करना बताया जा रहा है।

इन पदों के अधिकारियों-कर्मचारियों का हुआ तबादला

जारी आदेश के अनुसार कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता और उप अभियंता समेत विभिन्न तकनीकी पदों पर कार्यरत अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। इसके अलावा प्रोग्रामर, राजस्व निरीक्षक, स्वास्थ्य निरीक्षक, सहायक कार्यालय अधीक्षक, तकनीकी सहायक, लेखपाल, सहायक ग्रेड-2, सहायक ग्रेड-3, डाटा एंट्री ऑपरेटर, कंप्यूटर ऑपरेटर, सहायक राजस्व निरीक्षक, समयपाल, कैशियर, वाहन चालक, चौकीदार, पंप अटेंडेंट और भृत्य सहित कई अन्य कर्मचारियों की भी नई पदस्थापना की गई है।


संबंधित समाचार