होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

vidisha news : बड़ी खबर ! विदिशा में संदिग्ध परिस्थितियों में मां - बेटियों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

vidisha news : बड़ी खबर ! विदिशा में संदिग्ध परिस्थितियों में मां - बेटियों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

विदिशा : मध्य प्रदेश के विदिश में उस वक़्त हड़कप मच गया जब एक ही परिवार के 3 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीनों मृतक रिश्ते में मां बेटी थे। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के काछी मोहल्ले की है। जिसकी जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की। 

मां और 2 बेटियों की मौत

बताया गया कि यहां रहने वाले रितेश दांगी की 28 वर्षीय पत्नी वर्षा दांगी, 12 साल की बेटी शानवी और 9 साल की बेटी सेजल को तबीयत बिगड़ने पर सोमवार को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान तीनों की एक एक कर मौत हो गई। 

सोमवार शाम बिगड़ी तबीयत

परिवार के मुताबिक सोमवार शाम वर्षा की तबीयत बिगड़ने लगी और उन्हें उल्टियां हो रही थीं। इसी दौरान उनकी छोटी बेटी सेजल अचेत अवस्था में मिली। परिवार के लोग उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद सेजल को मृत घोषित कर दिया। कुछ समय बाद परिवार के अन्य सदस्य शानवी और वर्षा को भी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। 

मौत की वजह जहर होना अनुमान 

तीनों की मौत किस वजह से हुई फ़िलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। वही पुलिस का कहना है कि मौत की वजह जहर हो सकती है। हकीकत क्या है इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा। घटना से पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। वही पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। 
 

 


संबंधित समाचार