होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Ujjain Muharram: उज्जैन में मुहर्रम से पहले बवाल! जुलूस में जमकर चले लाठी-डंडे

Ujjain Muharram: उज्जैन में मुहर्रम से पहले बवाल! जुलूस में जमकर चले लाठी-डंडे

राहुल यादव, उज्जैन: धार्मिक नगरी उज्जैन में आगामी मुहर्रम के त्योहार की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा हो गया है। मुहर्रम से पहले पारंपरिक रूप से निकलने वाले घोड़ों के जुलूस के दौरान कई गुटों के युवक बीच सड़क पर आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया गया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। इस हिंसक झड़प का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

गरीब नवाज से उठा था जुलूस

मुहर्रम की तैयारियों के तहत गरीब नवाज इलाके से पारंपरिक घोड़ा जुलूस निकाला गया था, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय युवक शामिल हुए थे। रात करीब 12 बजे जैसे ही यह जुलूस कोट मोहल्ला और महाकाल चौराहा होते हुए बेगमबाग क्षेत्र में दाखिल हुआ, वहां मौजूद कुछ युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गई। बात इतनी बढ़ी कि करीब एक दर्जन से अधिक युवक लाठी-डंडे निकालकर एक-दूसरे पर टूट पड़े।

सुरक्षा पर उठे सवाल

इस पूरे घटनाक्रम का जो वीडियो वायरल हुआ है, वह रोंगटे खड़े करने वाला है। विडंबना यह है कि सरेआम मारपीट के बावजूद अभी तक किसी भी पक्ष ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई है। भले ही कोई फरियादी सामने न आया हो, लेकिन वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए उज्जैन पुलिस और प्रशासनिक कप्तानों ने इसे गंभीरता से लिया है। आने वाले मुहर्रम के मुख्य जुलूसों में सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह अभेद्य बनाने के कड़े निर्देश जारी कर दिए गए हैं। संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल का फ्लैग मार्च और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। 


संबंधित समाचार