राजेश सोनी, डबरा : डबरा में आयोजित नगर पालिका के विशेष सम्मेलन के दौरान जमकर हंगामा हो गया। पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में चल रही बैठक में एक कर्मचारी और पार्षद के बीच तीखी बहस ने विवाद का रूप ले लिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच तू-तू मैं-मैं और गाली-गलौज शुरू हो गई।
पुलिस को करना पड़ा हस्तक्षेप
स्थिति बिगड़ती देख मौके पर मौजूद पुलिस ने हस्तक्षेप कर दोनों को अलग किया और माहौल को शांत कराया। बैठक में नगर पालिका के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे, लेकिन विवाद के दौरान हालात कुछ समय तक तनावपूर्ण बने रहे।
जिम्मेदार बोली, मैं मोबाइल में व्यस्त थीं
विवाद के बीच एक नगर पालिका कर्मचारी ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। जब इस संबंध में सीएमओ से प्रतिक्रिया ली गई तो उन्होंने कहा कि वे उस समय मोबाइल में व्यस्त थीं और उन्हें पूरे घटनाक्रम की जानकारी नहीं है। उनके इस बयान को लेकर भी बैठक में मौजूद लोगों के बीच चर्चा रही।