हीरा सिंह चंदेल, उमरिया: मानपुर विधानसभा में कांग्रेस की किसान सम्मान यात्रा के दौरान उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब ज्ञापन लेने के लिए मानपुर एसडीएम हरनीत कौर कलसी मौके पर नहीं पहुंचीं, इससे नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल और विधायक फूंदेलाल सिंह मार्को की मौजूदगी में एसडीएम कार्यालय का घेराव कर दिया, कार्यकर्ता उमरिया कलेक्टर राखी सहाय को ही ज्ञापन सौंपने की मांग पर अड़ गए, इस दौरान तहसीलदार पंकज नयन तिवारी ने कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन काफी देर तक कार्यालय परिसर में तनावपूर्ण माहौल बना रहा।
ज्ञापन देने पहुंचे थे कांग्रेसी
दरअसल, जिले की मानपुर विधानसभा में मंगलवार को कांग्रेस की किसान सम्मान यात्रा के दौरान उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब किसानों की समस्याओं और मांगों से संबंधित ज्ञापन लेने के लिए मानपुर एसडीएम हरनीत कौर कलसी मौके पर नहीं पहुंचीं, इससे नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल और विधायक फूंदेलाल सिंह मार्को की मौजूदगी में एसडीएम कार्यालय का घेराव कर दिया।
गायब थी एसडीएम!
कांग्रेस नेताओं का कहना था कि किसान सम्मान यात्रा के दौरान किसानों की समस्याओं को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाना था, लेकिन एसडीएम की अनुपस्थिति से कार्यकर्ताओं में आक्रोश बढ़ गया। इसके बाद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एसडीएम कार्यालय परिसर में धरने पर बैठ गए और उमरिया कलेक्टर राखी सहाय को मौके पर बुलाकर ज्ञापन लेने की मांग करने लगे, स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तहसीलदार पंकज नयन तिवारी ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से चर्चा की तथा प्रशासन की ओर से ज्ञापन स्वीकार कर वरिष्ठ अधिकारियों तक बात पहुंचाने का भरोसा दिया, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्टर के आने की मांग पर अड़े रहे, देर रात तक पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल और विधायक फूंदेलाल सिंह मार्को के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता एसडीएम कार्यालय के बाहर डटे रहे और आधी रात तक धरना जारी रहा।