होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

UP MLC Election: BJP ने 11 सीटों पर खोले पत्ते, स्नातक-शिक्षक चुनाव के लिए पूरी लिस्ट जारी

UP MLC Election: BJP ने 11 सीटों पर खोले पत्ते, स्नातक-शिक्षक चुनाव के लिए पूरी लिस्ट जारी

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की 11 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने सभी उम्मीदवारों के नाम साफ कर दिए हैं। पार्टी ने पहले पांच सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की थी। अब 29 सितंबर को छह और नामों का ऐलान कर दिया गया है। इसके साथ ही 11 सीटों पर BJP की उम्मीदवार सूची पूरी हो गई है।

इन चुनावों में कुल 5 स्नातक और 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। मतदान 23 अक्टूबर 2026 को होगा, जबकि मतगणना 27 अक्टूबर को प्रस्तावित है।

पहले पांच सीटों पर इन नामों की हुई थी घोषणा

BJP ने मई में पांच सीटों पर अपने मौजूदा MLC उम्मीदवारों को दोबारा मैदान में उतारा था। इनमें दो स्नातक और तीन शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल थे। पार्टी की उस सूची में लखनऊ स्नातक से अवनीश कुमार सिंह, आगरा स्नातक से डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह, बरेली-मुरादाबाद शिक्षक से डॉ. हरि सिंह ढिल्लों, लखनऊ शिक्षक से उमेश द्विवेदी और मेरठ शिक्षक से श्रीचंद शर्मा के नाम शामिल थे।

अब घोषित किए गए छह नए उम्मीदवार

29 सितंबर को जारी नई सूची में BJP ने तीन स्नातक और तीन शिक्षक सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए हैं। इनमें कुछ मौजूदा MLC को फिर से मौका दिया गया है।

वाराणसी स्नातक — केदारनाथ सिंह
मेरठ स्नातक — दिनेश गोयल
इलाहाबाद-झांसी स्नातक — अशोक कुमार राठौर
वाराणसी शिक्षक — डॉ. प्रमोद मिश्रा
आगरा शिक्षक — इंजीनियर हरि किशोर तिवारी
गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक — ध्रुव त्रिपाठी

BJP की नई सूची में केदारनाथ सिंह और ध्रुव त्रिपाठी को संबंधित सीटों से दोबारा उम्मीदवार बनाया गया है।

11 सीटों पर BJP के उम्मीदवार कौन-कौन?

अब पार्टी की पूरी सूची इस प्रकार है:

लखनऊ स्नातक -    अवनीश कुमार सिंह
आगरा स्नातक -    डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह
वाराणसी स्नातक -    केदारनाथ सिंह
मेरठ स्नातक -    दिनेश गोयल
इलाहाबाद-झांसी स्नातक     - अशोक कुमार राठौर
बरेली-मुरादाबाद शिक्षक    डॉ. हरि सिंह ढिल्लों
लखनऊ शिक्षक-    उमेश द्विवेदी
मेरठ शिक्षक-    श्रीचंद शर्मा
वाराणसी शिक्षक-    डॉ. प्रमोद मिश्रा
आगरा शिक्षक-    इंजीनियर हरि किशोर तिवारी
गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक-    ध्रुव त्रिपाठी

23 अक्टूबर को होगा मतदान

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की इन 11 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम पहले ही जारी हो चुका है। मतदान 23 अक्टूबर को होगा और वोटों की गिनती 27 अक्टूबर को की जाएगी। मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल 6 दिसंबर 2026 को समाप्त हो रहा है। स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में निर्धारित शैक्षणिक योग्यता वाले मतदाता मतदान करते हैं, जबकि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में तय पात्रता पूरी करने वाले शिक्षक मतदाता होते हैं।

BJP की पूरी सूची के बाद चुनावी तस्वीर साफ

छह नए नामों के ऐलान के साथ BJP ने अब इन 11 सीटों पर अपनी ओर से उम्मीदवारों का चयन पूरा कर लिया है। दूसरी ओर अन्य दलों ने भी अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित करने शुरू कर दिए हैं। ऐसे में अब इन विशेष निर्वाचन क्षेत्रों में उम्मीदवारों और चुनावी समीकरणों को लेकर राजनीतिक गतिविधियां बढ़ने की संभावना है।


संबंधित समाचार