राजीव मिश्रा, दतिया: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मध्य प्रदेश के दतिया पहुंचे, जहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध पीतांबरा पीठ में मां पीताम्बरा और वनखंडेश्वर महादेव के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी रही, जिससे कुछ समय के लिए आम श्रद्धालुओं के दर्शन भी प्रभावित हुए। पूजा के बाद योगी आदित्यनाथ झांसी और ललितपुर के लिए रवाना हो गए, जहां वे 1500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
की मां पीताम्बरा की पूजा
शनिवार सुबह विशेष विमान से दतिया पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले विश्व प्रसिद्ध पीतांबरा पीठ पहुंचकर मां पीताम्बरा और महाभारत कालीन वनखंडेश्वर महादेव के दर्शन किए। उन्होंने करीब 15 मिनट तक विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
अलर्ट मोड पर रहा प्रशासन
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। वीआईपी मूवमेंट के चलते करीब डेढ़ घंटे तक आम श्रद्धालुओं के लिए मंदिर में प्रवेश बंद रखा गया, जिससे दर्शन के लिए आए कई भक्तों और कुछ पंडा-पुजारियों को भी इंतजार करना पड़ा।
देंगे 1500 करोड़ की सौगात
दर्शन और पूजा के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ झांसी एवं ललितपुर के लिए रवाना हो गए। वहां उनका लगभग 20 घंटे का प्रवास प्रस्तावित है, जिसके दौरान वे अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे और करीब 1500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।VO-2 लगातार हो रहे वीआईपी दौरों से दतिया स्थित पीतांबरा पीठ की धार्मिक महत्ता और अधिक बढ़ती नजर आ रही है। वहीं, आस्था के इस पड़ाव के बाद विकास के संकल्प के साथ मुख्यमंत्री का झांसी दौरा भी खास माना जा रहा है।