होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

रायपुर-बस्तर दौरे पर रहेंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, दो दिन तक कई बड़े कार्यक्रमों में होंगे शामिल...

रायपुर-बस्तर दौरे पर रहेंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, दो दिन तक कई बड़े कार्यक्रमों में होंगे शामिल...

रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah 18 और 19 मई को छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे रायपुर और बस्तर संभाग में कई अहम कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। गृह मंत्री सुबह 10:30 बजे रायपुर स्थित पीटीएस माना पहुंचेंगे, जहां वे डायल-112 सेवा की 400 नई गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके बाद वे माना एयरपोर्ट से जगदलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर करीब 12:30 बजे अमित शाह बस्तर के नेतानार में जन सुविधा केंद्र का शुभारंभ करेंगे।  

भाजपा कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात 

फिर दोपहर 1:30 बजे जगदलपुर स्थित अमर वाटिका पहुंचकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद उनका कार्यक्रम बस्तर में विभिन्न बैठकों और विकास कार्यों की समीक्षा पर केंद्रित रहेगा। दोपहर 2:30 बजे बादल अकादमी में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ चर्चा करेंगे। वहीं शाम 4 बजे बस्तर के विकास कार्यों का प्रेजेंटेशन देखेंगे। शाम करीब 5:45 बजे गृह मंत्री बस्तर भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इसके बाद शाम 7 बजे आयोजित “बस्तर के संग” लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद वे जगदलपुर में ही रात्रि विश्राम करेंगे।

19 मई को मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक

अगले दिन यानी 19 मई मंगलवार को अमित शाह सुबह 11 बजे मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में चार राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। बैठक में क्षेत्रीय विकास, सुरक्षा और आपसी समन्वय से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक के बाद गृह मंत्री दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इसके बाद वे शाम करीब 3:45 बजे जगदलपुर से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

गृह मंत्री के दौरे को देखते हुए रायपुर और बस्तर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थलों तक सुरक्षा एजेंसियां लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।


संबंधित समाचार