होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP POLITICS: CM Youth Conclave पर सियासत तेज, उमंग सिंघार ने सरकार से पूछा- क्या 2027 में युवाओं को मिलेगी नौकरी?

MP POLITICS: CM Youth Conclave पर सियासत तेज, उमंग सिंघार ने सरकार से पूछा- क्या 2027 में युवाओं को मिलेगी नौकरी?

भोपाल। सीएम यूथ कॉन्क्लेव को लेकर मध्यप्रदेश में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार से सवाल किया कि 2027 को युवा वर्ष घोषित करने के साथ क्या प्रदेश के युवाओं को रोजगार मिलेगा।

22 लाख युवा बेरोजगार

सिंघार ने कहा कि रोजगार पोर्टल पर करीब 22 लाख युवा बेरोजगार दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को युवाओं की रोजगार संबंधी समस्याओं पर जवाब देना चाहिए। उमंग  ने कहा कि  प्रदेश के युवाओं की बात सरकार नहीं सुन रही है। युवा नाराज हैं आज कार्यक्रम में कुर्सीयां चली। एक दिन आपकी भी कुर्सी चली जाएगी। 

जहां सूखे के हालात हैं सर्वे कराया जाए

किसानों के मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष ने धार समेत कम बारिश वाले जिलों में स्थिति का सर्वे कराने की मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को इस संबंध में पत्र लिखे जाने की जानकारी दी।

जब चुनाव था तो लाड़ली बहना थी अब परेशानी हो गई 

सिंघार ने सरकार की वित्तीय स्थिति और कर्ज को लेकर भी सवाल उठाए। वहीं लाड़ली बहना योजना पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान जिन महिलाओं को योजना का लाभ दिया गया, उन्हें अब सरकार की ओर से परेशानी नहीं समझना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री के एक बयान का हवाला देते हुए कहा कि उनकी बात से सरकार की सोच सामने आ गई है।


संबंधित समाचार