भोपाल। दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत कई विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद मध्यप्रदेश कांग्रेस ने विरोध का ऐलान किया है। दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को निर्वाचन आयोग की ओर मार्च कर रहे विपक्षी नेताओं को रोकने के बाद कई नेताओं को हिरासत में लिया। जिससे राजनीतिक माहौल गरमा गया है।
पीएम मोदी का पुतला जलाने की चेतावनी
राहुल गांधी की हिरासत के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की बात कही है। पटवारी के अनुसार, कांग्रेस कार्यकर्ता बुधवार को निर्वाचन आयोग के सामने प्रदर्शन करेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाएंगे।
इस वजह से किया जा रहा था प्रदर्शन
प्रदेश कांग्रेस ने राहुल गांधी की हिरासत को लेकर सवाल उठाते हुए इसे लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़ा मुद्दा बताया है। दिल्ली में विपक्षी दलों का प्रदर्शन मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर किया गया था।
प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन करेंगी कांग्रेस
मध्यप्रदेश कांग्रेस का कहना है कि राहुल गांधी के खिलाफ हुई कार्रवाई के विरोध में पार्टी कार्यकर्ता प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन करेंगे।