होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Bank vacancy 2026: ग्रेजुएट के लिए UCO बैंक में नौकरी का शानदार चांस, 530 पदों पर होगी भर्ती, इतना मिलेगा वेतन

Bank vacancy 2026: ग्रेजुएट के लिए UCO बैंक में नौकरी का शानदार चांस, 530 पदों पर होगी भर्ती, इतना मिलेगा वेतन

UCO Bank Recruitment 2026: बैंकिंग सेक्टर में नौकरी करने का शानदार मौका,  यूको बैंक ने अप्रेंटिस के 530 पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन 14 अक्टूबर से शुरू हो चुके है और 29 अक्टूबर 2026 तक जारी रहेंगे। उम्मीदवार जो भी इस पोस्ट के लिए अप्लाई करना चाहता है वो ऑफिशियल वेबसाइट uco.bank.in और beep.bfsissc.com पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन मोड में 7 नवंबर 2026 को किया जाएगा। तो वही अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक साइट पर विजिट कर सकते है। 

यूको बैंक अप्रेंटिस के लिए क्वालिफिकेशन

  • कैंडिडेट के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। फाइनल मार्कशीट, सर्टिफिकेट 1 अप्रैल 2022 के बाद के मान्य होंगे।
  • उम्मीदवार ने 20 साल की उम्र पूरी कर ली हो और अधिकतम उम्र 28 साल तक हो। यह 1 अक्टूबर 2026 के आधार पर देखी जाएगी।
  • रिजर्व्ड कैटेगिरी एससी/एसटी को 5 साल, ओबीसी नॉन क्रीमी लेयर को 3 साल, पीडब्ल्यूबीडी को 10-15 साल की छूट मिलेगी।
  • अभ्यर्थी जहां से अप्लाई कर रहे हैं, वहां की लोकल लैंग्वेज भी आती हो। इसके लिए लोकल लैंग्वेज टेस्ट भी लिया जाएगा।
  • इसके अलावा और किसी भी तरह का एक्सपीरियंस आवेदन के लिए नहीं चाहिए। इसीलिए इसे फ्रेशर्स के लिए मौका कहा जा रहा है।

चयन प्रक्रिया और स्टाइपेंड

योग्य अभ्यर्थियों का चयन ऑनलाइन टेस्ट (ऑब्जेक्टिव टाइप), दस्तावेज सत्यापन और स्थानीय भाषा की परीक्षा के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स को प्रति माह 16,650 रुपए स्टाइपेंड के तौर पर दिए जाएंगे। 

एप्लिकेशन फीस 

यूको बैंक अप्रेंटिस भर्ती में आवेदन करने के लिए एप्लिकेशन फीस भी भरनी होगी। जनरल/EWS-OBC-महिला/ट्रांसजेंडर कैंडिडेट्स को ₹600/-फॉर्म फीस भरनी होगी। वहीं जनरल/ईडब्ल्यूइस-ओबीसी उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क ₹800 है। पीडब्ल्यूबीडी और एससी, एसटी अभ्यर्थियों के लिए 200 फॉर्म फीस है। 


संबंधित समाचार