होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

DRDO RCI Apprentice 2026: DRDO में 195 अप्रेंटिस पदों पर निकली भर्ती, उम्मीदवार 1 नवंबर से पहले करें आवेदन

DRDO RCI Apprentice 2026: DRDO में 195 अप्रेंटिस पदों पर निकली भर्ती, उम्मीदवार 1 नवंबर से पहले करें आवेदन

Sarkari Naukri 2026 : सरकारी नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए सुनहरा मौका, डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) ने अप्रेंटिस के अलग-अलग 195 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन शुरू हो गए और 1 नवंबर तक जारी रहेंगे। उम्मीदवार जो भी इस पोस्ट के लिए अप्लाई करना चाहते है वो आधिकारिक वेबसाइट http://drdo.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते है। यह भर्ती डीआरडीओ के अंतर्गत अनुसंधान केंद्र इमारत (आरसीआई) में निकाली गई है। 

पदों का विवरण 

इस भर्ती के जरिये कुल 195 योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इसमें ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए कुल 50 पद, टेक्नीशियन के लिए कुल 30 पद और ट्रेड उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए कुल 115 पद आरक्षित किए गए हैं।

योग्यता 

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान/विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए बीई/बीटेक (ईसीई, इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग, ईईई, सीएसई, मैकेनिकल, केमिकल इंजीनियरिंग, मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग, सेफ्टी इंजीनियरिंग, एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग, एयरोस्पेस इंजीनियरिंग और सिविल इंजीनियरिंग) में, टेक्नीशियन अप्रेंटिस (डिप्लोमा) के लिए डिप्लोमा (ईसीई, इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग, ईईई, सीएसई, मैकेनिकल, केमिकल इंजीनियरिंग, मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग और सेफ्टी इंजीनियरिंग) में और आईडी ट्रेड अप्रेंटिस के लिए आईटीआई (फिटर, वेल्डर, टर्नर, मशीनिस्ट, मैकेनिक \- डीजल), इलेक्ट्रॉनिक\-मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन और सीओपीए \- कंप्यूटर ऑपरेटर प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, ड्राफ्ट्समैन इंजीनियरिंग \- मैकेनिकल और ग्राइंडर) में होनी चाहिए।

कैसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन पिछली कक्षा में प्राप्त अंक, इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को ईमेल के माध्यम से सूचित किया जाएगा। दस्तावेज सत्यापन के लिए उम्मीदवारों के पास कक्षा 10वीं का प्रमाण-पत्र, पिछली कक्षा प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, दिव्यांग प्रमाण-पत्र, पैन कार्ड, आधार कार्ड, पहचान पत्र जैसे जरूरी दस्तावेज होने चाहिए।

न्यूनतम आयु 18 वर्ष

आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 सितंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, शैक्षणिक योग्यता/साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स को स्टाइपेंड डीआरडीओ-आरसीआई के नियमों के अनुसार दिया जाएगा।


संबंधित समाचार