छिंदवाड़ा ; छिंदवाड़ा जिले के चौरई नगर में आज दो युवकों को चोरी के शक में भीड़ ने जमकर पीट दिया। जबकि दोंनो युवक अपनी आप को बेगुनाह बताने की कोशिश करते रहे। बावजूद इसके भीड़ ने उनकी एक न सुनी और दोनों को बेल्ट से पीटते रहे। इस दौरान मौके पर एक पुलिस कर्मी भी मौजूद था। लेकिन उसने मदद करने को छोड़ युवकों को पीटने दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।
वीडियो में दोनों युवक बंधे हुए दिखाई दे रहे
जानकारी के अनुसार, दोनों युवक उक्त प्रतिष्ठान में काम करते थे। चोरी के शक में उन्हें कथित तौर पर खंभे से बांधकर बेल्ट से पीटा गया। वायरल वीडियो में दोनों युवक बंधे हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि कुछ लोग उनकी पिटाई करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान मौके पर एक पुलिसकर्मी भी मौजूद था। लेकिन उसने मदद करने की जगह लोगों को कानून के साथ खिड़वाल करने दिया।
कानून अपने हाथ में लेना गंभीर विषय
घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि यदि किसी पर चोरी का संदेह था तो उसे कानून के अनुसार पुलिस के हवाले किया जाना चाहिए था। किसी भी व्यक्ति के साथ इस तरह सार्वजनिक रूप से मारपीट करना और कानून अपने हाथ में लेना गंभीर विषय है. फिलहाल पुलिस की ओर से मामले में क्या कार्रवाई की जाती है, इस पर सभी की नजर बनी हुई है।