होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Umaria news : घर लौट रहे 3 युवकों को कार ने मारी टक्कर, एक्सीडेंट में 2 की मौत, 1 की हालत गंभीर

Umaria news : घर लौट रहे 3 युवकों को कार ने मारी टक्कर, एक्सीडेंट में 2 की मौत, 1 की हालत गंभीर

उमरिया : मध्य प्रदेश के उमरिया में शनिवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा जिले के थाना मानपुर अंतर्गत मानपुर-जयसिंहनगर सड़क मार्ग के खुटार पर हुआ। जिसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में आगे की कार्रवाई शुरू की।

तीनों युवक रिश्तेदारी में गए हुए थे

बताया जा रहा है कि तीनों युवक रिश्तेदारी में गए हुए थे और शनिवार सुबह बाइक से वापस अपने घर लौट रहे थे। तभी आर्टिका कार से गाड़ी की टक्कर हो गई। जिसकी वजह से बाइक में सवार 2 युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 1 की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

पुलिस ने की मृतकों की पहचान

पुलिस ने मृतकों की पहचान गोवर्दे निवासी रामकेश केवट (पिता रामभजन केवट) और प्रदीप केवट (पिता मुन्ना केवट, उम्र लगभग 30 वर्ष) के रूप में की है। जबकि की हादसे में हिमांशु केवट (पिता उमेश केवट, उम्र लगभग 26 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज मानपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से प्राथमिक उपचार के बाद शहडोल मेडिकल कॉलेज भेजा गया। 

मामले में आगे की कार्रवाई जारी

इधर, हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और केस दर्ज कर मामले में आगे की कार्रवाई शुरू की। साथ ही हादसे के बाद मौके से फरार आरोपी की भी तलाश की जा रही है। वही दोनों युवकों की मौत को लेकर परिवार में मातम पसरा हुआ है। 

 


संबंधित समाचार