होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BALAGHAT NEWS : रेत परिवहन के दौरान हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से 13 वर्षीय किशोर की मौत

BALAGHAT NEWS : रेत परिवहन के दौरान हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से 13 वर्षीय किशोर की मौत

बालाघाट : मध्य प्रदेश के बालाघाट में रेत से भरे ट्रैक्टर की चपेट में आने से 13 वर्षीय नाबालिग की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा वारासिवनी के गायत्री मैरिज लॉन के पास देर रात हुआ। जिसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसा शुक्रवार -शनिवार दरमिया रात ढाई बजे के आस पास की है। 

रात ढाई बजे के आस पास की घटना

बताया जा रहा है कि गायत्री मंदिर के पास एक कॉलोनी का निर्माण किया जा रहा है, जिसके लिए अवैध रूप से रेत का उत्खनन कर लाया जा रही थी। इसी दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे आने से किशोर हिमांशु भुरे की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। घटना वारासिवनी थाना क्षेत्र की है। 

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

इधर, घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि मृतक हिमांशु, जो उपजेल रोड के पास रहता था, अवैध रेत परिवहन में शामिल था। इसी दौरान जब कल रेत लाया जा रहा था। तो ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने की वजह से 13 साल के नाबालिग की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

हिमांशु नौवीं कक्षा का था छात्र

बताया जा रहा है कि मृतक हिमांशु नौवीं कक्षा का छात्र था। जिसे एक रात के लिए 300 रुपये मिलते थे। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वही बेटे की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। 
 


संबंधित समाचार