होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BALAGHAT NEWS : दुखद ! बालाघाट में कुएं में उतरे दो युवकों की दम घुटने से मौत, मोटरपंप सुधारते समय हुआ हादसा

BALAGHAT NEWS : दुखद ! बालाघाट में कुएं में उतरे दो युवकों की दम घुटने से मौत, मोटरपंप सुधारते समय हुआ हादसा

बालाघाट : मध्य प्रदेश के बालाघाट में उस वक्त मातम पसर गया जब दो युवकों की दम घुटने की वजह से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों युवक मोटरपंप सुधारने के लिए कुएं में उतरे थे। तभी उनका दम घुटा और मौत हो गई। इधर, कुएं से जैसे ही धड़ाम की आवाज सुनाई दी। ग्रामीण तुरंत मौके पर तब जाकर उन्हें घटना का खुलासा हुआ। 

घटना किरनापुर क्षेत्र के दहेदी गांव की

घटना किरनापुर क्षेत्र के दहेदी गांव में गुरुवार शाम करीब 6 बजे की है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक कुएं में लगे मोटरपंप की मरम्मत करने के लिए नीचे उतरे थे। लेकिन कुएं में फैली जहरीली गैस की वजह से उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बरमाद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

कुएं में जहरीली गैस होने की आशंका

पुलिस ने मृतकों की पहचान  युवराज बिसेन और महेश मरार के रूप में की है। फ़िलहाल मौत की वजह का खुलासा नहीं हो सका। वही पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
 


संबंधित समाचार