होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BHOPAL GANGPARE: मानवता शर्मसार ! भोपाल में 16 साल की नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, VIDEO बनाकर किया वायरल

BHOPAL GANGPARE: मानवता शर्मसार ! भोपाल में 16 साल की नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, VIDEO बनाकर किया वायरल

भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से मानवता को शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है। जहां 16 साल की नाबालिग के साथ दो लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। साथ ही इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर पीड़िता के भाई को भेज दिया। जिसे देख न सिर्फ परिजनों के होश उड़ गए, बल्कि उन्होंने मामले में तुरत एक्शन लेते हुए आरोपियों के खिलाफ कटारा हिल्स थाने में शिकायत दर्ज कार्रवाई। 

साथ पढ़ने वालो ने किया दुष्कर्म 

बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी युवती के परिचित थे। जिन्होंने युवती को बेल्हा फुसलकर इस घटना को अंजाम दिया। इधर, पुलिस ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत एक्शन लिया और एक नाबालिग आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। जबकि उसका दूसरा साथी फरार है। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। 

घटनाक्रम का वीडियो बनाया

बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी पीड़िता के साथ ही पढ़ते थे। जिन्होंने 1 जुलाई को इस पूरी घटना को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, स्कूल के बाद दोनों आरोपी छात्रा को बहला-फुसलाकर पास की झाड़ियों में ले गए और बारी-बारी से उसके साथ दरिंदगी की और पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। इसके बाद भी जब उनकी हवस शांत नहीं हुई तो उन्होंने युवती को दोबारा संबंध बनाने पर मजबूर किया। लेकिन जब नाबालिग उनके झांसे में नहीं आई तो आरोपियों ने पीड़िता का अश्लील वीडियो उसके भाई को भेज दिया। 

कटारा हिल्स थाना क्षेत्र का  मामला

मानसिक रूप से कमजोर होने के कारण घटना की जानकारी परिजनों को नहीं दे पाई। लेकिन जब घर वालों ने उससे पूछताछ की तब जाकर उसने पूरी दस्ता बताई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गैंगरेप, पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। यह पूरा मामला कटारा हिल्स थाना क्षेत्र का है


संबंधित समाचार