होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS : कुदरत का कहर ! हटा और पन्ना में दीवार गिरने से दो महिलाओं की मौत, परिवार में पसरा मातम

MP NEWS : कुदरत का कहर ! हटा और पन्ना में दीवार गिरने से दो महिलाओं की मौत, परिवार में पसरा मातम

पन्ना : मध्य प्रदेश में बीती रात मौसम इस कदर ख़राब हुआ कि तेज आधी - तूफ़ान ने दो महिलाओं की जान ले ली। जबकि 3 लोग घायल हो गए। जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। पहली घटना पन्ना की है। तो वही दूसरी घटना हटा की है। इधर, हादसे की सूचना पर पुलिस ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। लेकिन फिर भी उनकी जान नहीं बच सकी। पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

हादसे में माया सिंह नामक महिला की मौत

पहली घटना पन्ना की है। जहां आंधी और बारिश से बचने के लिए कुछ राहगीरों ने एक दीवार का सहारा लिया था, लेकिन हवा इतनी तेज थी की वह दीवार भरभरकर गिर पड़ी। जिसके मलबे में चार लोग दब गए। मलबे में दबने की वजह से मौके पर चीख पुकार मच गई। ऐसे में आस पास के ग्रामीण मौके पर इक्कठे हुए और सभी को बाहर निकाला। लेकिन हादसे में माया सिंह नामक महिला की मौत हो गई। जिसके शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तो वही इस हादसे में निर्भय सिंह, रवि शंकर और परसोत्तम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज जारी है। 

आंधी-तूफान की वजह से एक घर की दीवार गिरी

दूसरी घटना हटा की है। जहां तेज आंधी-तूफान की वजह से एक घर की दीवार गिर गई। जिसमे दबने की वजह से महिला रागिनी पटेरिया की मौत हो गई। हालांकि हादसे के बाद परिजन महिला  अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना रनेह थाना क्षेत्र के महुआखेड़ा गांव की है। 

घटना रनेह थाना क्षेत्र के महुआखेड़ा गांव की

बताया जा रहा मृतिका रागिनी पटेरिया बारिश से बचाने घर में उपले उठाने गई थी तभी कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई और चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना रनेह थाना पुलिस को दे दी गई है। आगे की कार्रवाई जारी है। 


संबंधित समाचार