होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP news : धार सड़क हादसे में 2 की मौत, भोपाल में पत्नी से तंग आकर पति ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में किया बड़ा खुलासा

MP news : धार सड़क हादसे में 2 की मौत, भोपाल में पत्नी से तंग आकर पति ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में किया बड़ा खुलासा

धार : मध्य प्रदेश के धार से भीषण सड़क हादसे की दुखद खबर सामने आ रही है। जहां दो बाइक की आमने सामने भिड़ंत होने के चलते 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बीजेपी मंडल अध्यक्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। हादसा  धार जिले के धामनोद थाना क्षेत्र अंतर्गत एबी रोड़ ग्राम दूधी के पास हुआ। जिसकी जानकारी पर पुलिस मामले पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की। 

दुर्घटना पाबला सर्विस सेंटर के सामने हुई

जानकारी के अनुसार, दुर्घटना पाबला सर्विस सेंटर के सामने हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और बाइक में सवार जगदीश पिता शिवकुमार नायक उम्र 37 वर्ष निवास चिकटियाबढ़ टाण्डा और मोहन पिता धनसिंग उम्र 25 वर्ष जाति भील निवासी भोडल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही बीजेपी मंडल अध्यक्ष करण अहीर का इलाज जारी है। 

पत्नी के अवैध संबंध के चलते पति ने दी जान

दूसरी घटना राजधानी भोपाल की है। जहां पति ने पत्नी के अवैध संबंध और ससुराल वाले की प्रताड़ना से तंग आकर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी परिजनों को सुबह हुई। जिसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में सुसाइड नोट के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू की। घटना चूनाभट्टी थाना क्षेत्र स्थित शाहपुरा सेक्टर-ए की है। 

पत्नी का किसी अन्य पुरुष से संबंध

दरअसल, पति को शक था कि उसकी पत्नी का किसी और के साथ संबंध है। इस वजह से अक्सर दोनो के बीच विवाद होता रहता था। जिसकी वजह से पति पत्नी कुछ समय से अलग रह रहे थे। करीब एक हफ्ते पहले पति अपनी पत्नी के साथ रहने के लिए उसके पास गया। जहां बुधवार शाम को दोबारा दोनों के बीच विवाद हो गया और दुखी होकर पति ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। 

ससुराल वाले उसे परेशान कर रहे

इतना ही नहीं मरने से पहले मृतक ने कमरे की दीवार पर मार्कर से सुसाइड नोट लिखा, जिसमे उसने बताया कि उसकी पत्नी का किसी अन्य पुरुष से संबंध है। साथ ही ससुराल वाले उसे परेशान कर रहे हैं, जिससे तंग आकर वह अपनी जान दे रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की कार्रवाई जारी है। बताया जा रहा है कि 46 वर्षीय मनीष व्यास मूलत: रायसेन जिले का रहने वाला है और मजदूरी करता है। करीब आठ साल पहले उसकी शादी शाहपुरा में रहने वाली महिला से हुई थी। 
 

 


संबंधित समाचार