होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

SEHORE NEWS : आकाशीय बिजली गिरने से 18 वर्षीय युवक की मौत, परिवार का इकलौता बेटा था मृतक

SEHORE NEWS : आकाशीय बिजली गिरने से 18 वर्षीय युवक की मौत, परिवार का इकलौता बेटा था मृतक

सीहोर: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के इछावर थाना क्षेत्र के ग्राम सिराडी में शनिवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक 18 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। बेटे की मौत को लेकर परिवार सहित गांव में मातम पसरा हुआ है। 

 18 वर्षीय युवक की मौत 

जानकारी के अनुसार, सिराडी निवासी पवन, पिता राधेश्याम, अपने घर के आंगन में मां के साथ बैठकर मोबाइल चला रहा था। इसी दौरान मौसम अचानक बदला और तेज गर्जना के साथ पवन पर आकाशीय बिजली गिर गई। जिसकी चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। बताया कि पवन अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। बेटे की असमय मौत से परिवार गहरे सदमे में है।

पवन अपने माता-पिता का इकलौता बेटा

इधर, घटना की सूचना मिलने पर इछावर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए मर्ग कायम किया। शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज  औपचारिक जांच शुरू की। इसके साथ ही मौसम विभाग और जिला प्रशासन ने नागरिकों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है। 
 


संबंधित समाचार