बैतूल : मध्य प्रदेश में रफ़्तार का कहर जारी है। आए दिन हो रहे एक्सीडेंट में लोगों की बेवजह मौत हो रही है। इसी कड़ी में भीषण सड़क हादसे की खबर बैतूल से सामने आई है। जहां रविवार रात 11:30 बजे हुए एक्सीडेंट में एक युवक की मौत हो गई। जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज अस्पताल में जारी है। हादसा बैतूल बाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले तेड़ा जोड़ पर हुआ।
ट्रक ने अनाज से भरे ट्रैक्टर को मारी टक्कर
जानकारी के अनुसार, बैतूल बाजार थाना क्षेत्र के आठनेर-बैतूल मार्ग पर तेड़ा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने अनाज से भरे ट्रैक्टर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी ज्यादा भीषण थी कि ट्रक का ड्राइवर केबिन में ही बुरी तरह फंस गया। जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद केबिन से बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मामले में आगे की कार्रवाई जारी
वही इस भीषण हादसे में सेहरा गांव का ट्रैक्टर चालक किसान भी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज अस्पताल में जारी है। इधर, हादसे की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले में आगे की कार्रवाई शुरू की।