होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Maihar news : मैहर में खून से लाल हुई सड़क, ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर, 3 की मौत, 25 घायल

Maihar news : मैहर में खून से लाल हुई सड़क, ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर, 3 की मौत, 25 घायल

मैहर : मध्य प्रदेश के मैहर में सोमवार रात हुए भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की दुखद मौत ही गई ,जबकि थाना प्रभारी समेत 25 लोग घायल हो गए। जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। दरअसल, कुछ श्रद्धालु  ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर शारदा देवी मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। इस दौरान तेज रफ़्तार ट्रक ने ने ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा मैहर जिले के आमदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे पर हुआ। 

रात करीब 1:30 बजे हुआ हादसा

मिली जानकारी केअनुसार, रीठी क्षेत्र के लोधी परिवार के सदस्य ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर मां शारदा देवी मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। तभी रात करीब 1:30 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली अमदरा थाना क्षेत्र के सुरमा मोड़ के पास पहुंची, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक भारी ट्रक ने ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना ज्यादा भीषण था कि एक की तो मौके पर मौत हो गई, जबकि दो ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 

घटना में 25 से अधिक लोग घायल

इधर, हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। तभी अन्य तेज रफ्तार दूसरे वाहन ने एक युवक को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना में 25 से अधिक लोग घायल हुए हैं। जिसमे से 20 से ज्यादा गंभीर घायलों को कटनी जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद 12 घायलों को बेहतर इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. 

फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू

वही हादसे के बाद मौके से फरार ट्रक चालक की तलाश अमदरा पुलिस ने शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और प्रत्यक्षदर्शियों के आधार पर ट्रक की पहचान करने में जुटी हुई है। 

 

 


संबंधित समाचार