होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

CM विजय को तृषा ने खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, तस्वीर की शेयर, कैप्शन में लिखा - हर चीज मायने ,,,,

CM विजय को तृषा ने खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, तस्वीर की शेयर, कैप्शन में लिखा - हर चीज मायने ,,,,

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और दक्षिण भारतीय सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता विजय ने हाल ही में अपना 52वां जन्मदिन मनाया। उनके जन्मदिन पर फिल्म जगत, राजनीति और प्रशंसकों की ओर से ढेरों शुभकामनाएं दी गई। लेकिन पहली बार अभिनेत्री तृषा कृष्णन की ओर से कोई सार्वजनिक संदेश या पोस्ट सामने नहीं आया है। जिसके चलते सोशल मीडिया में कई तरह की चर्चाएं होनी शुरू हो गई। इतना ही नहीं खबर यह भी वायरल है कि एक्ट्रेस ने विजय को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है। 

तृषा ने सोशल मीडिया में किया खास पोस्ट शेयर 

तृषा की इस बेरुखी से इंटरनेट पर अटकलों का बाजार बेहद गर्म हो गया है। सोशल मीडिया यूजर्स जहां एक तरफ इस बात के पीछे की वजह तलाशने में जुटे हुए हैं। तो वही दूसरी तरफ तृषा ने अफवाहों पर विराम लगाते हुए विजय के जन्मदिन के एक दिन बाद सोशल मीडिया में खास पोस्ट कर जन्मदिन की बधाई दी। तृषा ने पोस्ट में लिखा कि "उस इंसान को जन्मदिन मुबारक, जो हर चीज को मायने देता है।"

15 साल बाद इस फिल्म में आए नजर

विजय और तृषा लंबे समय से अपनी फिल्मों और शानदार ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को लेकर चर्चा में रहे हैं। दोनों ने ‘गिल्ली’, ‘तिरुपाची’, ‘आथी’, ‘कुरुवी’ और हाल ही में ‘लियो’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। ‘कुरुवी’ के बाद करीब 15 वर्षों तक दोनों किसी फिल्म में साथ नजर नहीं आए थे, लेकिन 2023 में ‘लियो’ के जरिए उनकी जोड़ी फिर बड़े पर्दे पर दिखाई दी।

खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं

रही बात विजय को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो करने की तो अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बता दें कि विजय इन दिनों अपनी राजनीतिक पार्टी ‘तमिलगा वेत्रि कषगम’ (TVK) के जरिए सक्रिय राजनीति में व्यस्त हैं। तो वही तृषा अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। 


 


संबंधित समाचार