होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Bhopal news : NEET परीक्षा को लेकर अलर्ट में प्रशासन, ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी और हेल्पलाइन नंबर किया जारी

Bhopal news : NEET परीक्षा को लेकर अलर्ट में प्रशासन, ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी और हेल्पलाइन नंबर किया जारी

भोपाल : मध्य प्रदेश सहित देशभर में 21 जून को नीट की परीक्षा होने जा रही है। जिसका आयोजन दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक किया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स को राहत देने के लिए रेलवे जहां एक तरफ स्पेशल ट्रेन चला रही है। तो वही ट्रैफिक से बचने के लिए भोपाल पुलिस ने कई रूट को डाइवर्ट किया हैं। साथ ही स्टूडेंट्स से कल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी है।

हेल्पलाइन नंबर जारी

इसके साथ ही प्रशासन ने ट्रैफिक समस्या से बचने के लिए और सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 7049104825 और 7049104640 जारी किए हैं. इसके अलावा 7587602055 नंबर पर व्हाट्सएप के जरिए भी संपर्क किया जा सकता है. 

ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर लगी रोक

इतना ही नहीं परीक्षा को देखते हुए केंद्रों के आसपास ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर पूरी तरह रोक रहेगी, ताकि छात्रों को किसी तरह की परेशानी न हो. इसके अलावा परीक्षा केंद्रों के आसपास वाहनों की पार्किंग भी प्रतिबंधित रहेगी, जिससे अभ्यर्थियों को आसानी से प्रवेश मिल सके। 

32 केंद्रों पर होगी परीक्षा

भोपाल शहर में इस बार NEET की परीक्षा 32 केंद्रों पर आयोजित की जा रही है. तो वही शहर में चल रहे मेट्रो निर्माण कार्य के चलते कुछ मार्गों पर यातायात प्रभावित रहेगा। पुलिस ने परीक्षार्थियों को समय से पहले निकलने और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी है। 

आनंद नगर जाने के लिए सुझाए गए रूट

शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल, आनंद नगर जाने वाले अभ्यर्थियों को चेतक ब्रिज, गोविंदपुरा, भेल, महात्मा गांधी चौराहा और पिपलानी पेट्रोल पंप होकर जाने की सलाह दी गई है. प्रभात चौराहा से पिपलानी के बीच मेट्रो काम के चलते रास्ता संकरा है, जिससे जाम की स्थिति बन सकती है.

गीतांजलि कॉलेज के लिए वैकल्पिक मार्ग

शासकीय गीतांजलि कन्या पीजी कॉलेज, गौतम नगर पहुंचने वाले छात्रों को नादरा बस स्टैंड, अग्रवाल धर्मशाला, छोला गणेश मंदिर और जेपी ब्रिज तिराहा होकर डीआईजी बंगला चौराहा से जाने की सलाह दी गई है. सिंधी कॉलोनी और डीआईजी बंगले के बीच भी मेट्रो निर्माण के कारण मार्ग प्रभावित है.


संबंधित समाचार