होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

09 January 2022 राशिफल: क्या कहते हैं आपके सितारे, जानें रविवार का राशिफल (Today Horoscope) https:/

09 January 2022 राशिफल: क्या कहते हैं आपके सितारे, जानें रविवार का राशिफल (Today Horoscope) https:/

09 January 2022 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन पौष मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और रविवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आचार्य अभिनव दुबे के अनुसार आज का राशिफल...

मेष

आज आपको कुछ कर दिखाने की जरूरत है। निवेश से फ़ायदा हो सकता हैं। प्रेमी एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। जीवनसाथी के साथ प्यार भरा दिन जी पाएंगे।

वृषभ

मुस्कुराना सभी समस्याओं का सबसे उम्दा इलाज है। आर्थिक समस्याओं ने आपकी क्षमता को बेकार कर दिया है। यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी। वैवाहिक जीवन से जुड़ी कई प्यारी चीज़ें आपके सामने आएंगी। दोस्तों के साथ समय गुज़ार सकते हैं।

मिथुन

ज़िंदगी का लुत्फ़ उठाने के लिए स्वयं को सही मनोदशा में पाएंगे। निवेश फ़ायदेमंद रहेगा। अपने मेहमानों से बेहूदा बर्ताव न करें। वैवाहिक जीवन में अनबन मुमकिन है। मित्रों के साथ समय व्यतीत करें।

कर्क

आर्थिक क़रार से धन आएगा। समय दूसरों को देने के लिए अच्छा दिन है। भविष्य की योजनाओं पर सोचने का समय है। जीवनसाथी के साथ सैर-सपाटे का मज़ा ले सकते हैं।

सिंह

खान-पान का विशेष ध्यान रखें। तयशुदा बजट ही आर्थिक तंगी से बचा सकता है। घर में तालमेल बनाकर काम करें। ख़ुद को बिल्कुल खाली महसूस करेंगे। जीवनसाथी से भावनात्मक चोट मिल सकती है।

कन्या

आपकी मुस्कान परेशानी से उबार सकती है। उधारी के लिए आए व्यक्ति को नज़रअन्दाज़ करना ही बेहतर है। प्रिय के प्यार भरे बर्ताव का पूरा लुत्फ़ उठाएं। आज का दिन पूरे वैवाहिक जीवन के सबसे ज़्यादा स्नेहपूर्ण दिनों में से एक हो सकता है।

तुला

लंबित बिल और उधार चुका सकेंगे। परिवार के के साथ बिताने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। आपका प्रिय आज रोमांटिक मूड में होगा। आज के दिन घटनाएँ अच्छी तो होंगी, लेकिन तनाव भी देंगी। आज आप जीवनसाथी के साथ यादगार शाम बिता सकते हैं।

वृश्चिक

दूसरों के साथ ख़ुशी बांटने से सेहत और खिलेगी। आज के दिन कोई तल्ख़ बात न कहें। घर में कोई पूजा-पाठ आदि करा सकते हैं। अपने जीवनसाथी की आदत से परेशान हो सकते हैं और इसके बाद आप काफ़ी अच्छा भी महसूस करेंगे।
 

धनु

ख़ुद को ऊर्जा से सराबोर महसूस करेंगे। आपकी रचनात्मक प्रतिभा काफ़ी फ़ायदेमंद साबित होगी। पारिवारिक के साथ सुकून भरे और शांत दिन का लुत्फ़ लें। अपने प्रिय को नज़रअंदाज़ करना तनाव का कारण बन सकता है। आज आप ख़ुशी महसूस करेंगे। वैवाहिक जीवन में तनाव संभव है।

मकर

खेल-कूद में हिस्सा लेने की ज़रूरत है, क्योंकि चिर यौवन का रहस्य यही है। घर से जुड़ा निवेश फ़ायदेमंद रहेगा। यात्रा फ़ायदेमंद साबित होगी। जीवनसाथी के साथ विवाद होने की संभावना है। मानसिक शान्ति के लिए आप किसी बाग़ीचे, नदी के तट या मंदिर में जा सकते हैं।

कुंभ

बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। आप ख़ुद को नए रोमांचक हालात में पाएंगे। आर्थिक फ़ायदा हो सकता है। पड़ोसियों से झगड़ा आपका मूड ख़राब कर सकता है। जीवनसाथी आपकी बहुत तारीफ़ करेगा।


मीन

जीत का जश्न आपके दिल को ख़ुशी से भर देगा। निवेश फ़ायदेमंद रहेगा। रिश्तेदार और दोस्त घर आ सकते हैं। रुमानी यादें आज आपके ऊपर छायी रहेंगी। शादीशुदा ज़िन्दगी अच्छी नहीं रहेगी।


संबंधित समाचार