होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

05 September 2021 राशिफल: रविवार का राशिफल (today Horoscope)

05 September 2021 राशिफल: रविवार का राशिफल (today Horoscope)

05 September 2021 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और रविवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं पंडित प्रेम कुमार शर्मा के अनुसार आज का राशिफल...
 

मेष

नौकरी में बदलाव आपके लिए फायदेमंद रहेगा। शहर से बाहर किसी रिश्तेदार को छोड़ने जा सकते हैं। पढ़ाई को लेकर मेहनत करने की ज़रुरत है। प्रॉप्रर्टी में निवेश के लिए दिन अच्छा है। अपने साथी के साथ पुरानी यादें ताज़ा करने से अच्छा महसूस करेंगे।

वृषभ

स्कूल के किसी अधूरे प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश करें। किसी रिसॉर्ट में रुम बुक कराने की सोच सकते हैं। अपने जीवनसाथी के लिए कुछ प्लान करने में जल्दबाज़ी ना दिखाएं। खानदानी प्रॉप्रर्टी मिलने के योग बन रहे हैं। अपने साथी के साथ वीकैंड का प्रोग्राम बना सकते हैं।

मिथुन

परिवार के किसी सदस्य की सफलता पर खुशी महसूस होगी। विदेश जाने की सोच रहे लोगों को वीज़ा के लिए इंतज़ार करना होगा। कार्यक्षेत्र पर आज काम पर ध्यान दें। आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। अपने साथी के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं।

कर्क

किसी एग्ज़ाम को लिखने में जल्दबाज़ी ना दिखाएं। किसी करीबी से मिलने विदेश जाने की सोच सकते हैं। किसी प्राइम प्रॉप्रर्टी को खरीदने की संभावना है। नियमित व्यायाम करना सेहत के लिए अच्छा रहेगा। आज आपका साथी आपको एक सरप्राइज़ दे सकता है।

सिंह

सरकारी नौकरी के प्रयास कर रहे लोगों को ज़्यादा मेहनत करनी होगी। परिवार के साथ कहीं छुट्टियों पर जाने की योजना बना सकते हैं। खानदानी घर को बिल्डर फ्लोर में बदलवाने की सोच सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर सतर्क रहें वरना गलती हो सकती है। आपका साथी आपका मूड ठीक करने में आपकी मदद करेगा।
 

कन्या

परिवार के सहयोग से लक्ष्य प्राप्त करने में सफल होंगे। किसी प्राइम प्रॉप्रर्टी को खरीदने का सपना जल्दी पूरा होगा। शेयर बेचने से धन लाभ की संभावना है। अपने साथी पर हर समय नज़र रखना अच्छा नहीं है।

तुला

परिवार के किसी युवा को अनुशासन सीखाने की ज़रुरत है। शहर से बाहर यात्रा पर जाकर अच्छा महसूस करेंगे। इंटरनेट पर समय बिताते समय सतर्क रहें। प्रॉप्रर्टी को लेकर दिन अच्छा रहेगा। अपने साथी की हर बात पर ध्यान ना दें।

वृश्चिक

किसी करीबी से उपहार में पैसे मिलने की संभावना है। अपने आसपास की चीज़ों से सर्वश्रेष्ठ करने में सफल होंगे। प्रॉप्रर्टी से जुड़े मामलों को शांति से सुलझाने की कोशिश करें। फिट रहने के लिए जिम ज्वॉइन करने की सोच सकते हैं। अपने साथी के साथ डेट पर जाकर अच्छा महसूस करेंगे।

धनु

महामारी के इस समय सेहत को लेकर लापरवाही ना बरतें। ज़रुरतमंदों लोगों की मदद करने में सफल होंगे। यूनिफॉर्म सेक्टर से जुड़े लोगों के परिवार उनकी सफलता पर गर्व महसूस करेंगे। किसी प्रॉप्रर्टी को लेकर विवाद हो सकता है। कोई व्यक्ति आज आपसे मिलने की हर संभव कोशिश करेगा।

मकर

व्यायाम करने में कोई ट्रेनिंग पार्टनर आपकी काफी मदद करेगा। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर खुद को बीमारी से दूर रखने में सफल होंगे। किसी मामूली विवाद के कारण परिवार का मूड खराब हो सकता है। प्रॉप्रर्टी खरीदने की सोच रहे लोगों को लगातार प्रयास करने की ज़रुरत है। अपने साथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।

कुंभ

सेहतमंद रहने के लिए खुद पर ज़्यादा बोझ ना डालें। किसी के साथ विवाद बड़ा रुप ले सकता है। यात्रा के दौरान अपने सामान का खास ख्याल रखें। किताब पढ़ने की आदत डालें। जीवनसाथी आपको एक ही समय पर खुश और नाराज़ कर सकता है।

मीन

नए दोस्तों के साथ घूमना एक रोमांचक अनुभव होगा। सेहत को लेकर दिन अच्छा रहेगा। काम के चलते यात्रा पर जाने और नए लोगों से मिलने का मौका मिल सकता है। किसी चीज़ के अंतिम रुप लेने तक किसी से कुछ ना बोलें। जीवनसाथी बिना किसी कारण लड़ाई के मूड में रह सकता है।
 


संबंधित समाचार