होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BREAKING NEWS ; जबलपुर में दर्दनाक हादसा ! नर्मदा नदी में डूबने से तीन किशोरों की मौत, मची अफरा तफरी

BREAKING NEWS ; जबलपुर में दर्दनाक हादसा ! नर्मदा नदी में डूबने से तीन किशोरों की मौत, मची अफरा तफरी

जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां शहर के तिलवारा थाना क्षेत्र स्थित नर्मदा नदी के दद्दा घाट पर शनिवार को एक दर्दनाक हादसे का शिकार होने के चलते 3 किशोरों  की मौत हो गई। तीनों किशोर नदी में नहाने आए थे, तभी वो गहराई में समां गए। जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के चलते मौके पर जहां अफरा-तफरी मच गई। तो वही पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

 दद्दा घाट में नहा रहे थे तीनों दोस्त

जानकारी के अनुसार, तीनों दोस्त दद्दा घाट पर नर्मदा नदी में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान वे अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। घाट पर मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें बचाने का प्रयास किया और पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी।

हादसे के कारणों की जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही तिलवारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू की।

 


संबंधित समाचार